Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV

सावन में शनिदेव का गोचर 6 राशियों की खोलेगा किस्मत, 20 अगस्त को रेवती नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

सावन में शनिदेव का गोचर 6 राशियों की खोलेगा किस्मत, 20 अगस्त को रेवती नक्षत्र में करेंगे प्रवेश

Shani Gochar August 2026: 20 अगस्त को शनिदेव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे वृषभ, मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को तरक्की और धन…और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari

Publish Date: Sat, 01 Aug 2026 01:06:12 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Aug 2026 01:31:22 PM (IST)

20 अगस्त को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे शनिदेव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. न्याय के देवता शनिदेव 20 अगस्त 2026 को रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे
  2. शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन विशेष रूप से 6 राशियों के लिए अत्यंत शुभ होगा
  3. इस अवधि में मकर और कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से मुक्ति मिलगी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक ज्योतिष में न्याय के देवता और कर्मफलदाता माने जाने वाले शनिदेव की चाल का सभी 12 राशियों पर गहरा असर पड़ता है। शनि जब भी अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका प्रभाव काफी लंबे समय तक रहता है। आगामी 20 अगस्त को शनिदेव रेवती नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सावन के इस पावन महीने में शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन 6 विशेष राशियों के लिए धन-धान्य और तरक्की के नए द्वार खोलने वाला है।

इन 6 भाग्यशाली राशियों को मिलेगा बंपर लाभ-

  • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए आर्थिक मामलों में सुधार होगा।
  • मिथुन राशि: जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। विशेषकर व्यापारियों को कोई बड़ी और लाभदायक डील मिल सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा। परिवार में खुशहाली और मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • तुला राशि: आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलने का समय आ गया है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और नई जिम्मेदारियों के प्रबल योग हैं। आय के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी।
  • धनु राशि: आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आपके सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। करियर और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इस अवधि में विशेष सफलता मिलेगी।
  • मकर राशि: मकर राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। इस नक्षत्र परिवर्तन से आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होने के योग हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
  • कुंभ राशि: कुंभ जातकों के लिए यह समय भाग्य का पूरा साथ लेकर आएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। पारिवारिक व वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पुरानी समस्याओं से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- टाइगर को भगवान मानते हैं MP के आदिवासी, जंगल में जाने से पहले होती है अनोखे मूर्ती की पूजा, जानें क्या है बाघदेव का सच

Trending News