Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

सावन शुरू होने से पहले घर पर यह 5 चीजें लाना शुभ, प्रसन्न होंगे महादेव, बनी रहेगी भगवान की कृपा

सावन शुरू होने से पहले घर पर यह 5 चीजें लाना शुभ, प्रसन्न होंगे महादेव, बनी रहेगी भगवान की कृपा

30 जुलाई से शुरू हो रहे सावन 2026 से पहले पारद शिवलिंग, डमरू, रुद्राक्ष और गंगाजल घर लाना तथा उत्तर-पूर्व दिशा को साफ रखना वास्तु अनुसार सुख-समृद्धिदा…और पढ़ें

By Akriti KumariEdited By: Akriti Kumari

Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 01:54:14 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 01:54:14 PM (IST)

सावन 2026 से पहले घर के मंदिर में पारद शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जा रहा है। (AI जनरेटेड)

HighLights

  1. सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हो रही है
  2. सावन से पहले घर के मंदिर में पारद शिवलिंग लाना शुभ है
  3. वास्तु के अनुसार सावन शुरू होने से पहले साफ-सफाई जरूर करें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना इस साल 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि सावन शुरू होने से पहले घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाने और घर की साफ-सफाई करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता। तथा घर पर सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

आइए जानते हैं कि सावन से पहले किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।

1. पारद शिवलिंग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शुरू होने से पहले घर के मंदिर में पारद शिवलिंग स्थापित करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसकी नियमित पूजा और जलाभिषेक करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही वास्तु दोष भी दूर होते है।

2. नाग-नागिन का जोड़ा

भगवान शिव के आभूषण माने जाने वाले नाग देवता की पूजा भी सावन में विशेष महत्व रखती है। मान्यता है कि चांदी या तांबे का छोटा नाग-नागिन का जोड़ा घर के मंदिर में रखने या शिवलिंग पर अर्पित करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

3. डमरू

डमरू भगवान शिव का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि पूजा के बाद डमरू बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है। इसलिए सावन से पहले घर में छोटा डमरू लाना शुभ माना जाता है।

4. गंगाजल और बेलपत्र का पौधा

सावन में भगवान शिव के अभिषेक के लिए गंगाजल और बेलपत्र का विशेष महत्व है। मान्यता है कि घर में तांबे या पीतल के पात्र में गंगाजल रखना शुभ होता है। अगर घर में जगह हो तो सावन से पहले बेलपत्र का पौधा भी लगाया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

5. रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को भगवान शिव से जुड़ा अत्यंत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि सावन से पहले एकमुखी या पंचमुखी रुद्राक्ष घर लाना या धारण करना शुभ होता है। इसे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।

सावन से पहले करें ये काम

  • घर के मुख्य द्वार और उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा की अच्छी तरह सफाई करें।
  • घर में रखी टूटी-फूटी या अनुपयोगी वस्तुओं को हटा दें।
  • कहीं भी गंदा या रुका हुआ पानी जमा न रहने दें।
  • घर के मंदिर की साफ-सफाई करें
  • भगवान शिव परिवार की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।

नोट: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और वास्तु शास्त्र पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक जानकारी देना है। किसी भी मान्यता को मानना या न मानना व्यक्ति की व्यक्तिगत आस्था पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें- भोजपुर मंदिर का अधूरा रहस्य: क्या एक रात में रुक गया था निर्माण? जानिए इससे जुड़ी मान्यताएं और ऐतिहासिक तथ्य

Trending News