Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अब Iran ने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर कर दिया है मिसाइल हमला, आठ एफ-15 सहित कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त | Parmarth TV BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, हो गया है तय | Parmarth TV Rahul Gandhi ने छात्रों, युवाओं और जेन जी से कही ये बड़ी बात, कहा- आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने… | Parmarth TV 8th Pay Commission: इस 40 साल पुराने नियम में हो सकता है बदलाव, इन्हें मिलेगा लाभ | Parmarth TV Nepal में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1367 पहुंची,  भारत ने भेजी राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप | Parmarth TV BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा आ रहे भारत, दुनिया की आधी पावर होगी दिल्ली में | Parmarth TV LPG Prices: क्या आपके शहर में बढ़ गए हैं सिलेंडर के दाम, कर लें चेक | Parmarth TV अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, ईरान ने भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं | Parmarth TV स्वामी रामदेव का दावा, आचार्य बालकृष्ण को जेल में मरवाकर और फिर उन्हे जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के बाद इतनी तय कर दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

सितंबर में चार बड़े ग्रहों का महागोचर, कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

सितंबर में चार बड़े ग्रहों का महागोचर, कई राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के द्वार

ग्वालियर। सितंबर का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस महीने शुक्र, सूर्य, मंगल और बुध जैसे चार प्रमुख ग्रह अपनी चाल बदलकर अलग-अलग राशियों में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इस राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनने की संभावना है। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। खासतौर पर करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में बदलाव आने के संकेत हैं।

ज्योतिष गणनाओं के अनुसार सितंबर की शुरुआत में ही शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इसके बाद सूर्य, मंगल और बुध भी अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। चार बड़े ग्रहों के गोचर से बनने वाले योगों को ज्योतिष में विशेष महत्व दिया जाता है। माना जाता है कि ग्रहों की स्थिति अनुकूल होने पर जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता, आर्थिक लाभ और नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

शुक्र का गोचर स्वराशि वृषभ में हुआ

सितंबर में पहला बड़ा राशि परिवर्तन शुक्र का होगा। मंगलवार को को शुक्र अपनी स्वराशि वृषभ में प्रवेश किया। ज्योतिष में शुक्र को सुख-सुविधा, भौतिक संपन्नता, प्रेम, कला और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। अपनी स्वराशि में शुक्र के आने से आर्थिक मामलों और सुख-सुविधाओं से जुड़े क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। कारोबार करने वाले लोगों को भी नए अवसर मिलने की संभावना जताई जा रही है।

17 सितंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन

17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और प्रशासन का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य के कन्या राशि में गोचर का प्रभाव नौकरी और व्यवसाय से जुड़े जातकों पर पड़ सकता है। मेहनत करने वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता प्रदर्शित करने के अवसर मिल सकते हैं।

18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में आएंगे

इसके अगले ही दिन 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल को साहस, ऊर्जा, भूमि, संपत्ति और पराक्रम का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल के राशि परिवर्तन से जातकों के कार्यों में तेजी आ सकती है। हालांकि ज्योतिषियों के अनुसार इस दौरान ऊर्जा और क्रोध पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा।

26 सितंबर को बुध का तुला में गोचर

महीने का चौथा बड़ा ग्रह परिवर्तन 26 सितंबर को होगा, जब बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे। बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार का कारक माना जाता है। बुध के इस गोचर से व्यापार और संवाद से जुड़े क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ सकती है। कई जातकों के लिए नए संपर्क और अवसर बनने की संभावना है।

ज्योतिषियों के अनुसार इन चार ग्रहों के राशि परिवर्तन से बनने वाले योगों का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रहेगा। कुछ राशियों के जातकों को करियर और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ के लिए आर्थिक लाभ और तरक्की के योग बन सकते हैं। हालांकि ग्रहों के प्रभाव को व्यक्तिगत जन्मकुंडली के आधार पर ही अधिक सटीक रूप से समझा जा सकता है।

Trending News