Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अब Iran ने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर कर दिया है मिसाइल हमला, आठ एफ-15 सहित कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त | Parmarth TV BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, हो गया है तय | Parmarth TV Rahul Gandhi ने छात्रों, युवाओं और जेन जी से कही ये बड़ी बात, कहा- आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने… | Parmarth TV 8th Pay Commission: इस 40 साल पुराने नियम में हो सकता है बदलाव, इन्हें मिलेगा लाभ | Parmarth TV Nepal में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1367 पहुंची,  भारत ने भेजी राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप | Parmarth TV BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा आ रहे भारत, दुनिया की आधी पावर होगी दिल्ली में | Parmarth TV LPG Prices: क्या आपके शहर में बढ़ गए हैं सिलेंडर के दाम, कर लें चेक | Parmarth TV अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, ईरान ने भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं | Parmarth TV स्वामी रामदेव का दावा, आचार्य बालकृष्ण को जेल में मरवाकर और फिर उन्हे जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के बाद इतनी तय कर दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

IND vs AFG: भारतीय टीम का ऐलान, एक साथ इन आठ खिलाड़ियों को कर दिया बाहर, संजू सैमसन की हुई वापसी | Parmarth TV

IND vs AFG: भारतीय टीम का ऐलान, एक साथ इन आठ खिलाड़ियों को कर दिया बाहर, संजू सैमसन की हुई वापसी | Parmarth TV

खेल डेस्क। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित कर दी गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय स्क्वॉड में संजू सैमसन की वापसी हुई है। वहीं युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

वहीं टीम में चार खिलाड़ियों का चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर किया गया है। इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी शामिल है, जिनके के नाम के साथ स्टार लगा हुआ है।

संजू सैमसन जिम्बाब्वे दौरे की टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें अब अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है। उनके साथ ईशान किशन भी विकेटकीपर के विकल्प के रूप में टीम में जगह दी गई है।  तिलक वर्मा उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाएंगे।  अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। 15 और 17 सितंबर को क्रमश दूसरा और तीसरा मैच खेला जाएगा।

रिंकू सहित इन खिलाड़ियों को नहीं मिली टीम में जगह
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम में शामिल 8 खिलाड़ियों को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिली है। ये खिलाड़ी रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह शामिल हैं। 

अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड इस प्रकार है
 श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, वॉशिंगटन सुंदर*, नीतीश कुमार रेड्डी* और हर्षित राणा*।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News