Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अब Iran ने जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस पर कर दिया है मिसाइल हमला, आठ एफ-15 सहित कई लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त | Parmarth TV BRICS शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, हो गया है तय | Parmarth TV Rahul Gandhi ने छात्रों, युवाओं और जेन जी से कही ये बड़ी बात, कहा- आज एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था ने… | Parmarth TV 8th Pay Commission: इस 40 साल पुराने नियम में हो सकता है बदलाव, इन्हें मिलेगा लाभ | Parmarth TV Nepal में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 1367 पहुंची,  भारत ने भेजी राहत और बचाव सामग्री की 8वीं खेप | Parmarth TV BRICS Summit 2026: ब्रिक्स समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रामाफोसा आ रहे भारत, दुनिया की आधी पावर होगी दिल्ली में | Parmarth TV LPG Prices: क्या आपके शहर में बढ़ गए हैं सिलेंडर के दाम, कर लें चेक | Parmarth TV अमेरिकी सेना ने ईरान से जुड़े 5 तेल टैंकरों पर किया हमला, ईरान ने भी 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं | Parmarth TV स्वामी रामदेव का दावा, आचार्य बालकृष्ण को जेल में मरवाकर और फिर उन्हे जेल में डालकर पतंजलि को खत्म करने की थी साजिश | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अमेरिका-ईरान विवाद फिर से बढ़ने के बाद इतनी तय कर दी गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

SCO Summit: एससीओ के मंच से पानी के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज, पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा | Parmarth TV

SCO Summit: एससीओ के मंच से पानी के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज, पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा | Parmarth TV

SCO Summit: एससीओ के मंच से पानी के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज, पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत के साथ हमेशा दुश्मनी रखने वाला पाकिस्तान अब पानी के लिए गिड़गिड़ा रहा है। सिंधु जल संधि पर भारत की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने अब एससीओ समिट के मंच का सहारा लिया है। आतंकवाद को लेकर चुप रहने वाले शहबाज शरीफ को जब लगा कि पाकिस्तान में पानी का संकट छा सकता है तो उन्होंने किर्गिस्तान में एससीओ के मंच से इस मुद्दे को उठाया। शहबाज ने पानी को  क्षेत्र की जीवनरेखा बताया। पाकिस्तानी पीएम ने कहा कि पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा है और इसका इस्तेमाल कभी भी हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए।

आतंकवाद पर क्या बोले
शहबाज शरीफ ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने एससीओ समिट में सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया, हर मोड़ पर आतंकवाद का साथ देने वाले पाकिस्तान सरकार की बोली मंच पर अचानक बदल गई। बलूचिस्तान और पीओके में पाक आर्मी सरेआम लोगों पर गोली और बारूद बरसा रही है। दूसरी ओर शहबाज शरीफ दुनिया के पावरफुल मंच पर कहते हैं कि आतंकवाद के हर रूप की निंदा की जानी चाहिए, लेकिन वो खुद अपनी सेना को रोकने की हिम्मत नहीं दिखा पाते हैं।

पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा 
पाकिस्तानी पीएम ने भारत का नाम लिए बिना सिंधु जल संधि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा, पानी हमारे क्षेत्र की जीवन-रेखा है। इसका इस्तेमाल कभी भी हथियार के तौर पर नहीं किया जाना चाहिए। साझा समझौते के तहत इसका सम्मान किया जाना चाहिए, शहबाज शरीफ का ये बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले 31 अगस्त 2026 को भारत ने एक बार फिर आईडब्ल्यूटी यानी सिंधु जल संधि को लेकर तथाकथित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (सीओए) के फैसले को पूरी तरह खारिज कर दिया।

pc- etv bharat
 

Trending News