Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

LPG Price hike: सितंबर माह के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, इतने बढ़ गए हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम | Parmarth TV

LPG Price hike: सितंबर माह के पहले ही दिन लगा महंगाई का झटका, इतने बढ़ गए हैं एलपीजी सिलेंडर के दाम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। सितंबर, 2026 के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। आईओसीएल के अनुसार, आज 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 9.50 रुपए का इजाफा किया गया है। हालांकि घरेलू 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है। इससे घर की रसोई का बजट इस बार नहीं बिगड़ेगा।

5 किलो और 10 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतें भी नहीं बढ़ाई गई हैं। 5 किलो वाला सामान्य छोटू एलपीजी गैस सिलेंडर अभी भी 349.50 रुपए में ही मिलेगा। जबकि XTRALITE की कीमतें भी 339 रुपए पर स्थिर है। हालांकि 5 किलो वाले नॉन-डॉमेस्टिक सिलेंडर की कीमत को दो रुपए बढ़ाकर 764 रुपए कर दी गई है। 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब इतने का मिलेगा सिलेंडर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से 19 किलो वाला सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया है। अब ये सिलेंडर 2747.50 रुपए में मिलेगा। नोएडा में ये गैस सिलेंडर 2,738 रुपए से बढ़कर 2,747.50 रुपए का हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत बढ़कर 2,701 रुपए हो गई है। कल तक यहां इसके दाम 2691.50 रुपए थे। 

कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 2,982 रुपए हुए
कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम  2872.50 रुपए से बढ़कर 2,982 रुपए हो गए हैं। वहीं चेन्नई में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर आज से 2916.50 रुपए में मिलेगा। कल तक इसकी कीमत 2,906 रुपए थी। 

PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News