Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

सूतक काल के कारण बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त और दोष से बचाव के उपाय

सूतक काल के कारण बदला होलिका दहन का समय, जानें पूजा का सही मुहूर्त और दोष से बचाव के उपाय

धर्म डेस्क। इस वर्ष होली पर होलिका दहन का पर्व विशेष ज्योतिषीय संयोग के बीच मनाया जाएगा। 3 मार्च 2026 को होलिका दहन के दिन चंद्र ग्रहण का साया रहेगा। साथ ही भद्रा काल का प्रभाव भी रहेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूतक काल और भद्रा में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य वर्जित माना जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं के मन में सही मुहूर्त को लेकर संशय है। आइये समझते हैं कि इस साल होली दहन का क्‍या समय है।

होलिका दहन 2026 का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 3 मार्च को शाम 05:07 बजे समाप्त होगी।

होलिका दहन मुहूर्त – शाम 06:47 बजे से रात 08:50 बजे तक

कुल अवधि – 2 घंटे 28 मिनट

ज्योतिषीय गणना के अनुसार ग्रहण समाप्ति के तुरंत बाद का समय होलिका दहन के लिए सर्वाधिक उपयुक्त रहेगा।

चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय

भारतीय समयानुसार 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण का प्रभाव शाम 06:26 बजे चंद्रोदय के साथ दिखाई देगा और 06:46 बजे समाप्त होगा।

ग्रहण की प्रारंभिक अवस्था दोपहर 02:16 बजे से शुरू होगी।

सूतक काल सुबह 09:39 बजे से शुरू होकर शाम 06:46 बजे तक रहेगा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार सूतक काल में पूजा-पाठ और शुभ कार्य नहीं किए जाते। इसलिए होलिका दहन की प्रक्रिया ग्रहण समाप्ति के बाद ही करना शुभ रहेगा।

भद्रा का समय

होलिका दहन में भद्रा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

भद्रा पूंछ – 4 मार्च रात 01:25 बजे से 02:35 बजे तक

भद्रा मुख – 02:35 बजे से 04:30 बजे तक

3 मार्च की शाम को भद्रा का कोई दोष नहीं रहेगा, इसलिए ग्रहण समाप्ति के बाद दहन किया जा सकता है।

कैसे करें दोष से बचाव

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण काल में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का मानसिक जाप करना लाभकारी माना गया है। ग्रहण समाप्त होने के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव कर शुद्धि करें और फिर विधि-विधान से होलिका पूजन करें।

होलिका की अग्नि में अनाज और नारियल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Trending News