Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

हस्त नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जा रहा गंगा दशहरा और गायत्री जयंती, आज दान करने से मिलता है विशेष फल

हस्त नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाया जा रहा गंगा दशहरा और गायत्री जयंती, आज दान करने से मिलता है विशेष फल

Ganga Dussehra And Gayatri Jayanti 2025: गंगा दशहरा और गायत्री माता जन्मोत्सव आज धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। हस्त नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग में पूजा, गायत्री यज्ञ और दान-पुण्य का विशेष महत्व है। कई जगहों पर भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण के कार्यक्रम होंगे। साथ ही, निर्जला एकादशी भी आने वाली है, जो विष्णु पूजा और व्रत के लिए बेहद शुभ मानी जाती है।

By Himadri Hada

Edited By: Himadri Hada

Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 11:09:42 AM (IST)

Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 03:36:22 PM (IST)

गायत्री जयंती और गंगा दशहरा पर स्नान और दान का विशेष महत्व है।

HighLights

  1. भोपाल के दादाजी धाम मंदिर में मां गंगा की पूजा।
  2. गंगा दशहरा पर स्नान और दान पुण्य का विशेष महत्व।
  3. गायत्री यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।

धर्म डेस्क: आज का दिन विशेष धार्मिक महत्व रखता है क्योंकि गंगा दशहरा (Ganga Dussehra 2025) और गायत्री माता का जन्मोत्सव (Gayatri Jayanti Significance) एक साथ मनाए जा रहे हैं। इस शुभ अवसर पर कई जगहों पर गायत्री यज्ञ, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य जैसे धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।

गंगा दशहरा पर्व का महत्व

गंगा दशहरा पर्व को ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। यह दिन पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और जप-तप के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है। खासकर गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप कटते हैं और मन को शुद्धता मिलती है।

इस बार यह पर्व हस्त नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धि योग (Sarvartha Siddhi Yoga 2025) में मनाया जा रहा है, जो इसे और भी विशेष बना देता है। इस संयोग में पूजा-पाठ, हवन और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। गंगा दशहरा पर दान का विशेष महत्व है। इस दिन आम, पंखा, सतुआ, कपड़े, चप्पल, अन्न, धन और शीतल पेय का दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इन वस्तुओं को जरूरतमंदों को देना कल्याणकारी माना गया है।

यह भी पढ़ें: Kendra Yog: शनि महाराज बुध के साथ बनाएंगे केंद्र राजयोग, इन 3 राशियों की भर जाएगी तिजोरी

जून में मनाए जाएंगे ये धार्मिक कार्यक्रम

निर्जला एकादशी और वट सावित्री व्रत जैसे पर्व भी इस महीने मनाए जाएंगे। निर्जला एकादशी, जो इस बार जून में पड़ेगी, वर्ष की सबसे कठिन व्रतों में से एक मानी जाती है क्योंकि इसमें पूरे दिन जल तक नहीं पिया जाता। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और मान्यता है कि इस दिन का उपवास पूरे वर्ष की एकादशियों के बराबर फल प्रदान करता है।

जून का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने कई बड़े पर्व आने वाले हैं, जिनमें जगन्नाथ रथ यात्रा भी शामिल है, जो भक्तों में विशेष श्रद्धा और आस्था का केंद्र है।

Trending News