Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

1 अगस्त को बन रहा Gajalakshmi Yog, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

1 अगस्त को बन रहा Gajalakshmi Yog, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 1 अगस्त शुक्रवार को चंद्रमा तुला राशि में रहेगा और दिन के स्वामी शुक्र होंगे। इसी के साथ मिथुन राशि में गुरु और शुक्र की युति से Gajalakshmi Yog 2025 बन रहा है। स्वाती नक्षत्र और शुक्रवार का संयोग इस दिन को और अधिक शुभ बना रहा है। सावन मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि पर बन रहे इस योग से वृषभ, मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों को (Gajalakshmi Yog Lucky Zodiac Signs) विशेष लाभ मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि के लिए कैसा रहने वाला है?

वृषभ राशि के लिए यह दिन कारोबार में सफलता और नई शुरुआत के लिए शुभ रहेगा। धन लाभ, कर्ज से राहत और पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

उपाय : लाल कपड़े में सवा किलो चावल बांधकर मां लक्ष्मी को चढ़ाएं और लक्ष्मी कवच का पाठ करें।

मिथुन राशि के लिए कैसा रहने वाला है?

मिथुन राशि के जातकों को आज सोच-समझ कर किए गए निर्णयों का सकारात्मक फल मिलेगा। क्रिएटिव क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष पहचान मिल सकती है।

उपाय : 5 लाल फूल और हल्दी में लिपटी कौड़ियों को लाल कपड़े में रखकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

तुला राशि के लिए कैसा रहने वाला है?

तुला राशि के लिए कार्यक्षेत्र में प्रशंसा, नई जिम्मेदारी और सम्मान मिलने के योग हैं। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

उपाय : घर के मंदिर में श्री यंत्र स्थापित कर श्रीसूक्त का पाठ करें।

धनु राशि के लिए कैसा रहने वाला है?

धनु राशि वालों के लिए धन प्राप्ति और पुरानी इच्छाओं के पूरे होने का दिन रहेगा। फ्रीलांसिंग या साइड इनकम के अवसर मिल सकते हैं।

उपाय : लक्ष्मी को गुलाब का फूल और केसर वाली खीर का भोग लगाएं।

कुंभ राशि के लिए कैसा रहने वाला है?

कुंभ राशि के जातकों को रुके फंड और नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा और प्रभावशाली व्यक्तियों से मुलाकात संभव है।

उपाय : तुलसी पर दीपक जलाएं और लक्ष्मी मंत्र का जप करें।

इसे भी पढ़ें… Swapna Shastra: सावन में सपनों में दिखे सांप? जानिए क्या हैं इसके शुभ संकेत

Trending News