Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul-Priyanka और विपक्षी दलों के कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Delhi: विपक्षी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे | Parmarth TV

11 अक्‍टूबर से शारदीय नवरात्र, सुख समृद्धि देने हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी

11 अक्‍टूबर से शारदीय नवरात्र, सुख समृद्धि देने हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी

इस बार रविवार होने के कारण मां का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस बार का नवरात…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 07 Oct 2026 01:26:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Oct 2026 01:41:17 PM (IST)

हाथी पर सवार मां।

HighLights

  1. नवरात्र में देवी साधना के लिए योगों का विशेष महत्व है।
  2. अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग विशेष माने गए हैं।
  3. इस बार महाअष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा।

धर्म डेस्‍क। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा पर 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होगा। इस बार नवरात्र की शुरुआत रविवार को चित्रा नक्षत्र में हो रही है। श्रीमद् देवी भागवत की मान्यता के अनुसार रविवार को नवरात्र आरंभ होने पर मां दुर्गा का वाहन हाथी माना जाता है।

हाथी पर सवार होकर मां का आगमन सुख-समृद्धि, आर्थिक प्रगति और कल्याण का सूचक माना गया है। साधना और उपासना करने वाले भक्तों के लिए भी यह नवरात्र विशेष फलदायी मानी जा रहा है।

श्रीमद् देवी भागवत के अनुसार नवरात्र के आरंभ वाले दिन, जो वार होता है उसी के आधार पर मां के वाहन का निर्धारण होता है। धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है।

इस बार रविवार होने के कारण मां का वाहन हाथी रहेगा। धार्मिक मान्यता में हाथी को स्थायित्व, समृद्धि और वैभव का प्रतीक माना गया है। इसलिए इस बार का नवरात्र सुख-समृद्धि की दृष्टि से अनुकूल और कल्याणकारी माना जा रहा है।

ज्‍योतिष पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस अवधि में आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के साथ कुछ क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव की स्थिति भी बन सकती है। भारतीय निर्यात नीति और उससे जुड़े आर्थिक पक्षों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता अनुभव हो सकती है।

naidunia_image

प्रतिपदा तिथि 10 अक्टूबर की रात से शुरू, फिर नवरात्रि का पहला व्रत 11 को क्यों? जानिए मुहूर्त और पंचांग के सटीक नियम

नौ दिन का रहेगा नवरात्र पर्वकाल

इस बार किसी भी तिथि का क्षय नहीं होने से नवरात्र पूरे नौ दिन के रहेंगे। साधकों और उपासकों के लिए यह विशेष महत्व रखता है। नौ दिनों तक चलने वाला यह पर्व विशेष अनुष्ठान, साधना और संकल्पों की पूर्णता के लिए महत्वपूर्ण कालखंड माना जाएगा। नवरात्र के नौ दिनों में गृहस्थ कुल परंपरा अनुसार देवी की पूजा अर्चना करते हुए व्रत का नियमन करेंगे।

विशिष्ट योगों की साक्षी रहेगी खास

  • नवरात्र में देवी साधना के लिए योगों का विशेष महत्व है।
  • इनमें अमृत सिद्धि, सर्वार्थसिद्धि व रवियोग विशेष माने गए हैं।
  • इस बार नवरात्र के नौ दिन में 14 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि पर अमृत सिद्धि योग, 18 अक्टूबर को सप्तमी तथा 19 अक्टूबर को महाअष्टमी पर सर्वार्थ सिद्धि योग विद्यमान रहेगा।
  • खास बात यह है कि इन तिथियों में रवियोग का संयोग भी रहेगा।
  • इन शुभ योगों में साधना,आराधना के साथ भूमि, भवन, संपत्ति, वाहन, आभूषण, वस्त्र आदि की खरीदारी भी की जा सकती है।
Trending News