Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

12 Jyotirling Darshan: हर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अलग महत्व, महाकाल के दर जाने से अकाल मौत नहीं होती… हर सैनिक को इसलिए जाना चाहिए भीमाशंकर

12 Jyotirling Darshan: हर ज्योतिर्लिंग के दर्शन का अलग महत्व, महाकाल के दर जाने से अकाल मौत नहीं होती… हर सैनिक को इसलिए जाना चाहिए भीमाशंकर

12 Jyotirling Darshan: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कौशिक महाराज की शिव महापुराण कथा का आयोजन हो रहा है। यहां कौशिक महाराज ने सभी 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन का महत्व बताया।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sat, 24 May 2025 08:03:27 AM (IST)

Updated Date: Sat, 24 May 2025 08:03:27 AM (IST)

शास्त्रों में वर्णित हैं कि भगवान शिव के द्वादश ज्योतिर्लिंगों की उपासना करने से साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

HighLights

  1. मल्लिकार्जुन के दर्शन से गर्भस्थ शिशु की रक्षा होती है
  2. ओंकारेश्वर में ममलेश्वर के दर्शन से जीवन में यश बढ़ता है
  3. महाकाल के दर्शन से सभी पिंडियों का फल मिल जाता है

धर्म डेस्क, इंदौर (12 Jyotirling Darshan)। कौशिक महाराज ने 12 ज्योतिर्लिंग के महत्व बताते हुए कहा कि 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने से व्यक्ति गर्भ के कष्ट से मुक्त हो जाता है। जो शिव महापुराण की कथा सुनता है उसे 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का पुण्य प्राप्त हो जाता है।

ज्योतिर्लिंगों के दर्शन सोमनाथ से आरंभ करें। केदारनाथ के दर्शन से मृत्यु का कष्ट नहीं होता है वे मुक्ति दिलाते हैं। भगवान मल्लिकार्जुन के दर्शन गर्भस्थ शिशु की रक्षा करते हैं। ओंकारेश्वर के दर्शन से यश बढ़ता है। भीमाशंकर के दर्शन विजय दिलाते हैं, सैनिकों को उनके दर्शन अवश्य करना चाहिए। महाकाल के दर्शन से अकाल मौत नहीं होती है। महाकाल के दर्शन से सभी पिंडियों का फल मिल जाता है।

दिल खोलकर करें दान, सुधर जाएगा अगला जन्म

  • यदि आप सर्व आनंद से जीवन गुजार रहे हैं। किसी का कर्ज नहीं हैं। कोई बीमारी नहीं हैं, तो यह निश्चित मानो कि यह आपके पूर्व जन्मों के सत्कर्म का फल है। इस जन्म भी में भी सत्कर्म करें।
  • दान पुण्य करें, जिससे आपका अगला जन्म भी सफल हो जाए। जो हम दान करते हैं, ईश्वर हमें उसका कई गुना कर वापस कर देते हैं, इसलिए यदि आप समर्थ हैं तो दान में कंजूसी न करें।
  • नंदी की परिक्रमा मुख से और गाय की परिक्रमा पूंछ से

    उन्होंने बताया कि नंदी की परिक्रमा मुख से एवं गाय की परिक्रमा पूंछ से आरंभ करनी चाहिए। प्राण देकर भी धर्म निभना चाहिए। शनि की परिक्रमा करने से शनि की सभी दशाओं का दोष खत्म हो जाता है। पीपल को एक लोटा जल चढ़ाएं तथा परिक्रमा करें। जल शिव को और परिक्रमा श्रीहरि को पसंद है। उन्होंने कहा कि बिना वस्त्रों के स्नान करने से वरुण देव का अपमान होता है, इसलिए बिना वस्त्रों के स्नान न करें।

    ऐसे करें गृह प्रवेश

    उन्होंने बताया कि नवीन गृह प्रवेश के समय सबसे पहले पानी का घड़ा भीतर रखें। रसोई में सबसे पहले देशी गाय के दूध की खीर बनाएं, तो घर ही धाम बन जाएगा।

    गृहप्रवेश के तीन दिन तक घर का सूना न छोड़ें। जब तक घर का संपूर्ण निर्माण उसमें प्लास्टर और खिड़की दरवाजे न लगें तब तक प्रवेश न करें। गौमाता के दूध से बढ़कर कोई आहार नहीं है।

    Trending News