Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV

13 मई को बुध बदलेंगे अपनी चाल, मेष और मिथुन समेत इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

13 मई को बुध बदलेंगे अपनी चाल, मेष और मिथुन समेत इन 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बुध का ‘उत्तर क्रांतिवृत्त परिवर्तन’ 4 राशियों के लिए बेहद शुभ …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 22 Apr 2026 07:13:09 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Apr 2026 07:13:09 PM (IST)

ग्रहों के राजकुमार बुध बदल रहे हैं अपनी चाल।

HighLights

  1. ग्रहों के राजकुमार बुध बदल रहे हैं अपनी चाल
  2. मेष और कन्या समेत राशियों को मिलेगा लाभ
  3. ‘बुध’ को बुद्धि का कारक माना जाता है

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध की चाल में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बुध का ‘उत्तर क्रांतिवृत्त परिवर्तन’ 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजकुमार ‘बुध’ को बुद्धि, तर्क, संचार, व्यापार और वाणी का प्रमुख कारक माना जाता है। जब भी बुध की चाल या स्थिति में कोई बड़ा बदलाव आता है, तो इसका गहरा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है।

बुध का अहम खगोलीय बदलाव

naidunia_image

13 मई 2026, दिन बुधवार को रात 11:27 बजे बुध ग्रह एक अहम खगोलीय बदलाव करने जा रहे हैं, जिसे ‘बुध क्रांतिवृत्त परिवर्तन’ कहा जाता है। जब बुध अपने सामान्य मार्ग से थोड़ा ऊपर (उत्तर) या नीचे (दक्षिण) की ओर अपनी चाल बदलते हैं, तो यह घटना होती है। इस बार बुध का यह गोचर उत्तर दिशा की ओर हो रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में उत्तर दिशा की ओर बुध का यह परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। इस प्रभाव से मुख्य रूप से 4 राशियों के जातकों की सोई हुई किस्मत जागने वाली है। उनकी वाणी में मधुरता आएगी, व्यापार में धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और बौद्धिक क्षमता में गजब का विकास होगा।

मेष और मिथुन राशि पर प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए बुध का यह दिशा परिवर्तन किसी बड़े अवसर से कम नहीं है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा और हल्का रहेगा। तनाव से मुक्ति मिलेगी। किसी पुराने और प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में विस्तार के नए और सुनहरे अवसर मिलेंगे। आपकी बातचीत की कला (संचार कौशल) में निखार आएगा। यात्रा पर जाने के प्रबल योग हैं। आत्मविश्वास में भारी वृद्धि होगी, जिससे आप जीवन के बड़े निर्णय निडरता के साथ ले पाएंगे।

मिथुन राशि के लिए बुध का यह उत्तर क्रांतिवृत्त परिवर्तन अत्यधिक शुभ परिणाम लेकर आ रहा है। आपके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लाइफ में एक बेहतरीन संतुलन स्थापित होगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से चल रहे विवादों से छुटकारा मिलने के संकेत हैं। शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार हो सकता है। दिमाग तेज होगा, जिसकी वजह से आप बड़ी से बड़ी समस्याओं का समाधान आसानी से निकालने में कामयाब हो सकते हैं।

कन्या और मकर राशि को मिलेंगे शुभ फल

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध का उत्तर दिशा की ओर मुड़ना सफलता के नए द्वार खोलने वाला है। आपके हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं। अगर कोई नई योजना आपके दिमाग में है, तो उसे धरातल पर उतारने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। आपकी कड़ी मेहनत का शत-प्रतिशत परिणाम आपको मिल सकता है। वहीं, स्वास्थ्य के मोर्चे पर अनुकूलता रहेगी और सेहत में सुधार आने की उम्मीद है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन पहले से कई गुना बेहतर होगा।

मकर राशि के जातकों के लिए यह परिवर्तन जीवन में उन्नति और प्रगति के नए मार्ग प्रशस्त करेगा। अगर आप करियर में भटकाव महसूस कर रहे थे, तो अब उसमें एक सुखद स्थिरता आ सकती है। नौकरी और व्यापार दोनों में मेहनत का पूरा फल मिलने के योग बन रहे हैं। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी अच्छी हो सकती है। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। अपने निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आप जो भी कदम उठाएंगे, वह आपको सफलता की ओर ही ले जाएगा।

Trending News