Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

15 दिसंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, शुरू होगा धनुर्मास, शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

15 दिसंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन, शुरू होगा धनुर्मास, शुक्र अस्त होने के कारण मांगलिक कार्यों पर लगेगा विराम

Surya Rashi Parivartan: ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश 15 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 20 मिनट बजे होगा। इसके साथ भगवान विष्णु का प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी। इस दौरान सूर्य के कमजोर पढ़ने से विवाह, मुंडन सहित अन्य मांगालिक कार्यों पर विराम लगेगा।

Publish Date: Sat, 13 Dec 2025 07:41:21 PM (IST)

Updated Date: Sat, 13 Dec 2025 07:41:21 PM (IST)

15 दिसंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन।

HighLights

  1. ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश
  2. भगवान विष्णु का प्रिय धनुर्मास की शुरुआत होगी
  3. मुंडन सहित अन्य मांगालिक कार्यों पर विराम लगेगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश 15 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 20 मिनट बजे होगा। इसके साथ भगवान विष्णु का प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी। इस दौरान सूर्य के कमजोर पढ़ने से विवाह, मुंडन सहित अन्य मांगालिक कार्यों पर विराम लगेगा। हालांकि शुक्र का तारा अस्त होने के चलते इस बार 14 जनवरी को मकर सक्रांति पर सूर्य के उत्तरायण होने के बाद विवाह के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इस दौरान रामानुज संप्रदाय के वेंकटेश मंदिरों में धनुर्मास उत्सव की शुरुआत 16 दिसंबर से होगी। इसमें जहां प्रतिदिन तिरुपवाई स्त्रोत पाठ, गोदाजी अर्चना, गुरू परम्परा पाठ के आयोजन होंगे वहीं 27वें दिन गोदा-रंगनाथ विवाह उत्सव होगा।

शुभ मांगलिक कार्यों पर लगी रोक

आचार्य शिव प्रसाद तिवारी के अनुसार सूर्यदेव एक महीने तक यानि धनु राशि में रहने के बाद 14 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मांगलिक कार्य की शुरुआत होती है लेकिन इस बार थोड़ा इंतजार करना होगा। इसका कारण 12 दिसंबर को अस्त हुए शुक्र के तारा अब फरवरी में उदित होगा। शुभ मांगलिक कार्यों पर लगी रोक 4 फरवरी को हटेगी। लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग के नागोरिया पीठाधिपति स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य ने बताया वैष्णवजनों में धर्नुमास का विशेष महत्व है। इस दौरान मंदिर में महीनेभर विभिन्न उत्सव होंगे। इस माह के प्रतिनिधि देव भगवान विष्णु है।

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान में स्तोत्र पाठ और 1008 नामों से अर्चना

लक्ष्मी-वेंकटेश देवस्थान गुमाश्तानगर में नागोरिया पीठाधिपति स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में धनुर्मास उत्सव की शुरुआत 16 दिसंबर को होगी। प्रचार प्रमुख पंकज तोतला ने बताया कि इस दौरान सुबह 5.45 बजे वेंकटरमणा गोविंदा श्रीनिवास गोविंदा नाम-जप परिक्रमा निकलेगी। इसके बाद स्तोत्र पाठ और 1008 नामों से अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन भगवती की कुमकुम अर्चना होगी। रात 9 बजे प्रभु वेंकटेश की महाआरती की जाएगी।

तिरुपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में तिरुपवाई स्त्रोत का पाठ

गुमाश्ता नगर स्थित तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान पर कई विशिष्ट आयोजन होंगे। महीने भर होंगे। प्रचार प्रमुख रामस्वरूप मूंदड़ा ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिदिन मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। सुबह 6.30 बजे आरती के बाद तिरुपवाई स्त्रोत पाठ, गोदा अर्चना, गुरु परम्परा पाठ, भजन-कीर्तन आदि संपन्न होंगे। श्रद्धालुओं को खिरान प्रसाद का वितरण किया जाएगा। गोदा रंगनाथ विवाह उत्सव 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।

Trending News