Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

2025 Ashadha Gupt Navratri Date: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र का आरंभ, इस बार विशेष बलशाली और प्रभावकारी

2025 Ashadha Gupt Navratri Date: सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्र का आरंभ, इस बार विशेष बलशाली और प्रभावकारी

2025 Ashadha Gupta Navratri Date: गुप्त नवरात्र की शुरुआत (Gupta Navratri Beginning Date) 26 जून को होगी। इसकी पूर्णाहुति 4 जुलाई को भड्डली नवमी के दिन होगी। यह समय धर्म, अनुष्ठान व सिद्धि की प्राप्ति के लिए विशेष है। गुप्त नवरात्र में साधना व सिद्धि के लिए साधक गुप्त साधना करेंगे।

By Arvind Dubey

Publish Date: Mon, 16 Jun 2025 07:34:21 AM (IST)

Updated Date: Mon, 16 Jun 2025 07:39:43 AM (IST)

गुप्त नवरात्र में देवी दुर्गा की पूजा व अनुष्ठान किए जाते हैं। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इस बार पूरे नौ दिन का रहेगा देवी आराधना का पर्व काल
  2. नौ दिन के नवरात्र में तीन सर्वार्थ सिद्धि तथा पांच रवि योग
  3. नवरात्र के बाद 6 जुलाई को चातुर्मास का शुभारंभ हो जाएगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन (Gupta Navratri 2025): पंचांग की गणना के अनुसार आषाढ़ (Ashadha Mah) शुक्ल प्रतिपदा पर 26 जून को सर्वार्थ सिद्धि योग में गुप्त नवरात्र का आरंभ होगा। इस बार देवी आराधना का पर्वकाल पूरे नौ दिन का रहेगा।

धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार, जब नवरात्र (Navratri 2025) पूर्ण हो तथा किसी भी तिथि का कोई क्षय नहीं, तो यह विशेष बलशाली व प्रभावकारी मानी जाती है। विशिष्ट योगों की साक्षी से इसकी शुभत और बढ़ जाती है। इस बार नवरात्र में साधना,आराधना की दृष्टि से महत्वपूर्ण रवि योग व सर्वार्थ सिद्धि योग का महासंयोग बन रहा है।

एक साल में मनाए जाते हैं चार नवरात्र

  • महाकाल की नगरी उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला ने बताया, श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के अनुसार देवी दुर्गा की साधना आराधना के लिए वर्ष भर में चार नवरात्र माने गए हैं। इनमें दो गुप्त तथा प्राकट्य नवरात्र हैं।
  • चैत्र व अश्विन के नवरात्र को प्राकट्य तथा माघ व आषाढ़ मास के नवरात्र गुप्त नवरात्र कहा जाता है। देवी की आराधना के लिए चारों नवरात्र विशेष हैं। गुप्त नवरात्र में तंत्र,मंत्र व यंत्र की सिद्धि के लिए साधक गुप्त आराधना करते हैं।
  • उज्जैन आदि अनादि काल से शक्ति उपासना का प्रमुख केंद्र रहा है। यहां शक्तिपीठ हरसिद्धि, सिद्धपीठ गढ़कालिका, चौसठ योगिनी, नगरकोट माता, भूखी माता, चामुंडा माता सहित अन्य प्राचीन देवी मंदिर हैं।
  • Trending News