Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Atal Pension Yojana: ये लोग हर महीने 5000 रुपए की पेंशन लेने के लिए नहीं कर सकते हैं आवेदन | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी योजना की 24वीं किस्त! | Parmarth TV PM Modi का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को दे डाली है चेतावनी, कहा- अगर माफी नहीं मांगी तो… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल के गिरे दाम, आज देश के प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Government Scheme: इन लोगों को सरकार देती है 15000 रुपए, इस प्रकार ले सकते हैं लाभ | Parmarth TV मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV

25 जुलाई को रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, अमृतसिद्धि और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय

25 जुलाई को रखा जाएगा देवशयनी एकादशी का व्रत, अमृतसिद्धि और ब्रह्म योग का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और पारण का समय

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी या हरिशयनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीरसागर में ‘योगनिद्रा’ में चले जाते हैं। इसके बाद वे देवउठनी एकादशी पर जागते हैं। देवशयनी एकादशी से ही ‘चातुर्मास’ (चार महीने का पवित्र समय) शुरू हो जाता है। इन चार महीनों में कोई भी शुभ कार्य जैसे- शादी, मुंडन या गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। यह समय केवल जप, तप, व्रत और भगवान की भक्ति के लिए उत्तम माना गया है।

देवशयनी एकादशी पर बनेंगे शुभ योग

देवशयनी एकादशी पर अमृतसिद्धि योग, शिववास योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग जैसे कई शुभ संयोग बनते हैं। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत के लिए बेहद फलदायी माना जाता है।

देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि 24 जुलाई को सुबह नौ बजकर 12 मिनट पर शुरू होकर 25 जुलाई को सुबह 11 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार व्रत 25 जुलाई को ही मान्य होगा।

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह चार बजकर 16 मिनट से सुबह चार बजकर 57 मिनट तक रहेगा।
  • संध्या काल मुहूर्त: शाम सात बजकर 17 मिनट से रात आठ बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
  • पारण (व्रत तोड़ने) का समय: 26 जुलाई को सुबह पांच बजकर 39 मिनट से आठ बजकर 22 मिनट तक है।

इस दिन व्रत रखने से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

देवशयनी एकादशी पर होगी शालिग्राम जी की पूजा

देवशयनी एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें। सूर्य देव को जल चढ़ाएं, फिर भगवान विष्णु के समक्ष व्रत और पूजा का संकल्प लें। पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़क कर उसे साफ करें, पूजा की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं। शालिग्राम जी को उस पर स्थापित करें। शालिग्राम जी का पंचामृत से अभिषेक करें। फिर शुद्ध जल और गंगाजल अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- अगस्त में लगने जा रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, दिन में ही छा जाएगा रात जैसा अंधेरा, जानें सूतक काल और जरूरी नियम

उन्हें पीले वस्त्र पहनाकर उनका चंदन और आभूषणों से शृंगार करें। रोली, मौली, हल्दी, गुलाल, अबीर, फूल, फल, धूप, दीप, कपूर और नैवेद्य आदि पूजन में शामिल करें। केला, पंचमेवा, पंजीरी, पंचामृत में से किसी भी व्यंजन का भोग जरूर लगाएं, इसमें तुलसी दल जरूर डालें। ‘ओम नमो नारायणाय’ मंत्र का जाप करें। देवशयनी एकादशी की कथा पढ़ें और आरती के बाद पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करें।

Trending News