Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

27 मई को शनि जयंती पर बन रहा खास योग, इन जातकों को मिलेगी कष्‍ट से मुक्ति

27 मई को शनि जयंती पर बन रहा खास योग, इन जातकों को मिलेगी कष्‍ट से मुक्ति

इस योग में शनिदेव की पूजा करने से न केवल साढ़ेसाती के प्रभाव कम हो सकते हैं, बल्कि शनि से जुड़ी किसी भी प्रकार की पीड़ा से राहत मिल सकती है। वर्तमान में कुंभ, मीन, मेष, सिंह और धनु राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Mon, 26 May 2025 08:32:01 PM (IST)

Updated Date: Mon, 26 May 2025 08:42:50 PM (IST)

शनि जयंती।

शनि जयंती 2025 इस बार 27 मई को मनाई जाएगी और यह दिन उन लोगों के लिए खास है जो शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या महादशा से परेशान हैं। ज्योतिष डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था, जिसे शनि जयंती के रूप में मनाया जाता है।अमावस्या की शुरुआत 26 मई को सुबह 10:54 बजे हो रही है और इसका समापन 27 मई को सुबह 8:34 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार, अमावस्या 27 मई को मानी जाएगी।

शनि जयंती पर बन रहा खास योग

इस वर्ष शनि जयंती पर विशेष संयोग बन रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कृतिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है, जो इसे और भी अधिक फलदायक बनाता है। इस योग में शनिदेव की पूजा करने से न केवल साढ़ेसाती के प्रभाव कम हो सकते हैं, बल्कि शनि से जुड़ी किसी भी प्रकार की पीड़ा से राहत मिल सकती है। वर्तमान में कुंभ, मीन, मेष, सिंह और धनु राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है।

कैसे होंगे शनिदेव प्रसन्न

कुछ ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। जैसे, शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें और पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं। इसके अलावा, काले कपड़े, लोहे की वस्तुएं, अन्न, और छाता दान करना भी शुभ माना जाता है। साथ ही शनि स्तोत्र, शनि मंत्र और शनि चालीसा का पाठ करने से शनि दोष में कमी आ सकती है।

जीवन की सभी परेशानियां होंगी हल

एक और सरल उपाय ये भी है कि, काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी रोटी खिलाना चाहिए। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। इस शनि जयंती पर श्रद्धा और विधिपूर्वक किया गया एक छोटा सा उपाय आपके जीवन की बड़ी समस्याओं को हल कर सकता है।

Trending News