Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

5 दिन में 4 ग्रह-गोचर और सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नोटों से भरेगी झोली

5 दिन में 4 ग्रह-गोचर और सूर्य ग्रहण, 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नोटों से भरेगी झोली

Lucky Zodiac Signs of this month 2025: सितंबर 2025 में लगातार ग्रह गोचर और सूर्य ग्रहण विशेष प्रभाव डालेंगे। 5 दिनों में 4 ग्रह बदलेंगे और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण होगा। इन घटनाओं से करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में अप्रत्याशित लाभ और तरक्की के अवसर मिलेंगे।

Publish Date: Mon, 15 Sep 2025 08:26:01 AM (IST)

Updated Date: Mon, 15 Sep 2025 08:26:01 AM (IST)

ग्रह गोचर व सूर्य ग्रहण से इन राशियों की चमकेगी किस्मत। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. करियर में तरक्की और धन लाभ मिलेगा।
  2. अधूरे काम पूरे होंगे, भाग्य साथ देगा।
  3. करियर में खुशखबरी और प्रमोशन के योग।

धर्म डेस्क। Grah Gochar September 2025: सितंबर 2025 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास है। इस महीने ग्रहों की महत्वपूर्ण चाल और सूर्य ग्रहण एक साथ हो रहे हैं। इसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा।

खास बात यह है कि महीने के तीसरे सप्ताह में महज पांच दिनों के भीतर चार ग्रह गोचर करेंगे। सप्ताह के अंतिम दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इन बदलावों का असर कुछ राशियों के लिए सफलता और सौभाग्य लेकर आएगा।

लगातार ग्रह गोचर और सूर्य ग्रहण

13 सितंबर को मंगल तुला राशि में प्रवेश कर चुके हैं। उसके बाद 15 सितंबर को बुध का गोचर कन्या राशि में है। शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा। 17 सितंबर को सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण भी लगेगा।

किन राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि

ग्रह गोचर व सूर्य ग्रहण से वृषभ राशि के जीवन में सफलता का आगमन होगा। इन जातकों को करियर में तरक्की मिलेगी, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय चली आ रही बीमारी राहत मिलेगी। इस दौरान परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। नौकरी और अतिरिक्त आय के स्रोत खुल सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए ग्रह गोचर और सूर्य ग्रहण सौभाग्य लेकर आएंगे। इन जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सफलता के रास्ते में दौड़ेंगे। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा। ऐसे में कोई अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी। मानसिक तनाव कम होगा।

धनु राशि

धनु राशि के लिए ग्रह गोचर व सूर्य ग्रहण जीवन में नई ऊर्जा लेकर आएंगे। इस दौरान करियर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रमोशन के योग बन रहे हैं, जिससे ऑफिस में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। रिश्तेदारों से रिश्ते मजबूत होंगे।

Trending News