धर्म डेस्क, नईदुनिया। आज ग्रहों की चाल कई राशियों की लव लाइफ (Aaj Ka Love Rashifal) पर बड़ा असर डालने वाली है। कुछ राशियों के रिश्तों में प्यार और रोमांस बढ़ेगा, वहीं कुछ को विवाद और गलतफहमियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का लव राशिफल और प्रेम जीवन की स्थिति।
मेष – अपने पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की रिक्वेस्ट कर सकता है। आज का दिन शानदार रहेगा आज मौज मस्ती के साथ आप दोनों आज के दिन को इंजॉय करेंगे।
वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप का कुछ पर्सनल बातों को लेकर विवाद मिल सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच तकरार बढ़ सकती है। इस कारण आप दोनों कुछ समय के लिए एक दूसरे से दूर रह सकते हैं।
मिथुन – आपका लव पार्टनर आज अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहेगा। ऐसे में आपके पार्टनर को आपके साथ की आवश्यकता होगी अच्छा होगा। अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखें इस परिस्थिति में आप दोनों के बीच संबंध सुधरेंगे।
कर्क – आज आपका पार्टनर आपसे अपनी पर्सनल बातों को साझा कर सकता है। अपने पार्टनर की बातों पर विश्वास करें उनके साथ दें आपका पार्टनर आपके प्रति वफादार है। अपने पार्टनर पर संदेह न करते हुए पार्टनर का सहयोग करें।
सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर पुरानी बातों को भूलकर आपके साथ समय व्यतीत करेगा आज कोई अच्छा सा गिफ्ट देकर आप अपने पार्टनर को मना सकते हैं।
कन्या – आज अपने पार्टनर को मानना आपके लिए बहुत मुश्किल होगा ऐसे में आप दोनों के बीच तालमेल बिगड़ सकता है। अपने पार्टनर से अपनी गलतियों के लिए आप माफी मांग सकते हैं ऐसा करने से आप दोनों पर भी स्थिति सुधर सकती है।
तुला – आज आपका लव पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर रिक्वेस्ट कर सकता है। ऐसे में उनकी बात को महत्व देना आपके लिए अच्छा होगा अपने पार्टनर की भावनाओं को समझ कर उनके साथ दें आप दोनों के बीच चल रहे हैं मतभेद खत्म होंगे।
वृश्चिक – आज अपने पारिवारिक लोगों के कारण आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में अपने पार्टनर को इग्नोर करना आपके लिए काफी परेशानी में डाल सकता है। अच्छा होगा अपने पार्टनर का साथ दे उनकी बातों को समझने का प्रयास करें।
धनु – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है आज आपकी जेब पर पड़ा असर पड़ने वाला है। अपने पार्टनर के साथ आज बाहर घूमने जा सकते हैं साथ ही साथ आज आपका पार्टनर बड़ी शॉपिंग कर सकता है। आज आपको आर्थिक रूप से थोड़ा झटका लगने वाला है।
मकर – अपने पार्टनर को लेकर आपके मन में चल रही है शंकाएं आप दोनों के रिश्ते को बिगाड़ सकती है। अच्छा होगा किसी भी बात को बिगड़ जाने किसी पर आरोप प्रत्यारोप रूप ना लगे अपने पार्टनर से बैठकर विषय पर खुलकर बातचीत करें।
कुंभ – आज आपका लव पार्टनर अपनी पुरानी गलतियों के लिए आपसे माफी मांग सकता है। आप दोनों के बीच पुराना विवाद खत्म हो गया। एक नई शुरुआत आज आप कर सकते हैं अपने पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा।
मीन – आज अपने पार्टनर के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। फैमिली के साथ आज का दिन इंजॉय से भरा रहेगा। आज परिवार के साथ अपने पार्टनर के साथ आप दिन भर मौज मस्ती के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहने वाला है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।







