Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 12 June 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि के रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 12 June 2026: मेष, वृषभ और मिथुन राशि के रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 12 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। जहां मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि के जातकों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, वहीं मकर राशि के लोगों को संबंधों में तनाव और संवाद की कमी से बचने की जरूरत होगी।

कुछ राशियों को पार्टनर से खुशखबरी, उपहार या दिल की बात सुनने का मौका मिल सकता है। पुराने मतभेद दूर होंगे और कई प्रेमी जोड़े अपने रिश्ते को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। प्रेम, विश्वास और आपसी समझ आज अधिकांश राशियों के लिए रिश्तों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही समय व्यतीत करने वाले हैं। आज कुछ पर्सनल बातों को लेकर आप दोनों के बीच चल रहा मतभेद खत्म होगा।

वृषभ – आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहने वाला है। आज आप दोनों साथ में समय व्यतीत करेंगे। आज आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकता है। परिवार के लिए आज आप कोई बड़े डिसीजन ले सकते हैं।

मिथुन – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपके मतभेद खत्म होंगे। आज आप दोनों के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आज पुरानी बातों को भूलकर आप दोनों एक नई शुरुआत करेंगे। आज का दिन अपने पार्टनर के साथ आपका अच्छा रहने वाला है।

कर्क – आज अपने पार्टनर को मनाने के लिए आप कोई उपहार या गिफ्ट दे सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए खास रहने वाला है। आज आपके व्यवहार में परिवर्तन से आपका पार्टनर पुरानी बातों को भूलकर आपके नजदीक आएगा।

सिंह – अपने पार्टनर के साथ आज आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन एंजॉय से भरा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ सैर-सपाटा, मौज-मस्ती के साथ समय व्यतीत करने वाले हैं। आज का दिन सुखद रहेगा।

कन्या – आज अपने पार्टनर के द्वारा आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे। साथ ही आज कोई बड़ी खुशखबरी आपको मिलने वाली है, जिससे मन प्रसन्नता से भर जाएगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपका पार्टनर आपके लिए कोई बड़ा उपहार या गिफ्ट दे सकता है। आज घर पर रहते हुए ही आप अपने दिन को एंजॉय करने वाले हैं। आज आप दोनों के बीच तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका पार्टनर अपनी पर्सनल बातों को आपसे साझा कर सकता है।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए खास है। आज आपके पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से आप दोनों के बीच चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। साथ ही आज आप दोनों कुछ बड़े निर्णय भी ले सकते हैं।

धनु – आज अपने पार्टनर के साथ आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद की स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन आप दोनों अपने व्यवहार से परिस्थितियों को संभालने में सफल होंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा।

मकर – आज अपने पार्टनर के साथ आपका विवाद हो सकता है। कुछ पर्सनल बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं। ऐसे में कुछ समय के लिए आप दोनों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। संबंध को बचाने के लिए अपने पार्टनर से खुलकर बातचीत करें।

कुंभ – आज अपने पार्टनर के साथ आपका पुराना विवाद खत्म होगा। बहुत दिन से आप दोनों के बीच चल रहा तनाव आज कम होगा। आप दोनों के बीच बातचीत शुरू होगी। अपनी पुरानी बातों के लिए आप अपने पार्टनर से माफी मांग सकते हैं। ऐसे में आप दोनों के संबंध और मजबूत होंगे।

मीन – आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आपका पार्टनर अपने मन की बात आपसे कह सकता है। बहुत दिन से आप दोनों के बीच चल रहे तनाव खत्म होंगे। परिवार के साथ आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

Trending News