Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने खोह नागोरियान की घटना को लेकर सरकार पर कसा तंज, बोल दी ये बड़ी बात | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने खोह नागोरियान की घटना को लेकर सरकार पर कसा तंज, बोल दी ये बड़ी बात | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मारे गए लोगों के परिजनों के बीच जाकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भजनलाल सरकार पर भी तंज कसा है। गहलोत ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर के खोह नागोरियान में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से मारे गए लोगों के परिजनों के बीच जाकर उन्हें ढांढस बंधाया एवं हालातों का जायज़ा लिया। यहां बेहद मार्मिक हालात हैं, स्थानीय लोगों में सरकार और प्रशासन की संवेदनहीनता को लेकर आक्रोश है।


अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि घटना के बाद फायर ब्रिगेड एवं एंबुलेंस के आने में देरी हुई। यदि ये समय पर आती तो शायद जनहानि कम होती। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान की राजधानी में इतना बड़ी घटना हो गई, कई लोगों की जान चली गई और सरकार के किसी बड़े नेता ने यहां का दौरा तक करना मुनासिब नहीं समझा। अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर एवं जिला कलक्टर, जयपुर से फोन पर बात कर पीड़ितों की यथोचित मदद करने का आग्रह किया है।


हादसे में गंवानी पड़ी है आठ लोगों को अपनी जान

आपको बता दें कि खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाका हुआ। इस धमाके में 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दर्दनाक हादसे के बाद हरकत में आई पुलिस ने रिहायशी इलाके में बड़ी छापेमारी की कार्रवाई कर जावेद नगर से 4 और अवैध पटाखा फैक्ट्रियां की तलाश कर उन्हें तुरंत सीज कर दिया गया।

PC: X

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News