Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 15 May 2026: मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए दिन प्रेम और खुशियों से भरा रहेगा, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 15 May 2026: मेष, कर्क और कन्या राशि वालों के लिए दिन प्रेम और खुशियों से भरा रहेगा, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 15 मई 2026 का लव राशिफल कई राशियों के लिए रिश्तों में मिठास और नई शुरुआत के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के बीच पुराने विवाद खत्म होंगे, तो कुछ को रिश्तों में विश्वास बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। मेष, कर्क, कन्या और धनु राशि वालों के लिए दिन प्रेम और खुशियों से भरा रहेगा। वहीं सिंह, कुंभ और मीन राशि के जातकों को अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने और रिश्तों में धैर्य रखने की सलाह दी गई है।

आज कई राशियों के लोग पार्टनर के साथ घूमने, शॉपिंग करने और खास पल बिताने का अवसर पाएंगे, जिससे रिश्तों में मजबूती आएगी।

मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही समय व्यतीत करने वाले हैं। आज आप दोनों के बीच पुराने विवाद खत्म होंगे। परिवार के लिए बच्चों के लिए आज आप शॉपिंग कर सकते हैं। अपने पार्टनर के लिए कोई बड़ा गिफ्ट उपहार दे सकते हैं।

वृषभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान कर सकते हैं। आपका पार्टनर आपका साथ समय व्यतीत करेगा। आज आप दोनों किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन सुबह शानदार रहेगा। बहुत दिनों से आप दोनों के बीच चल रही दूरियां खत्म होंगी।

मिथुन – अपने लव पार्टनर के साथ आपके पुराने विवाद खत्म होंगे। आज आप दोनों के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। आपका पार्टनर आज कहीं बाहर जाने की डिमांड कर सकता है। अपने पार्टनर के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आप दोनों के बीच छोटे-मोटे नोकझोंक बनी रहेगी।

कर्क – आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर के साथ आपका संबंध और मजबूत होगा। कुछ समय से आप दोनों के बीच चल रही गलतफहमियां खत्म होंगी। आज आपका पार्टनर अपनी गलती के लिए आपसे माफी मांग सकता है। ऐसे में आपको भी आगे आकर पुरानी बातों को भूलकर उनका हाथ थामना होगा।

सिंह – आज आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ मतभेद की स्थिति बनेगी। कुछ लोगों द्वारा आप दोनों के संबंध को बिगाड़ने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है। अगर अपने पार्टनर को समझने के लिए उनके साथ समय व्यतीत करना होगा। उन्हें यह विश्वास दिलाना होगा कि आप किसी गलत कार्य में नहीं हैं।

कन्या – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप अपने पार्टनर के लिए कोई नया बड़ा आशियाना खरीद सकते हैं। आज आपको अपने नए घर का उपहार मिल सकता है। आपका पार्टनर आपके इस उपहार से खुश होगा।

तुला – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। हालांकि इस बात का ख्याल रखना होगा कि आप दोनों के बीच पुरानी बातें फिर से शुरू न हों। इसलिए अपने पार्टनर से पुरानी बातों को लेकर कोई चर्चा न करें। अपने संबंध को मजबूत करने के लिए आप दोनों का साथ रहना बहुत जरूरी है।

वृश्चिक – आज आपका लव पार्टनर आपसे अपनी नाराजगी व्यक्त कर सकता है। उसका एक कारण आपका अपने पार्टनर को समय न देना होगा। आपका पार्टनर आपसे अत्यधिक प्रेम करता है। ऐसे में उनके साथ आपको अच्छा व्यवहार करना होगा, नहीं तो आप दोनों के बीच परिस्थितियां बदल सकती हैं।

धनु – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने परिवार के लिए आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज अपने परिवार और पार्टनर को एक साथ देकर आपका मन प्रसन्नता से खिल उठेगा।

मकर – आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी बड़े फैमिली फंक्शन में जा सकते हैं। ऐसे में आपका पार्टनर और आप एक अलग ही लुक में नजर आएंगे। लोग आज आप दोनों के संबंध को लेकर चर्चा करते नजर आएंगे। आज का दिन आप लोगों के लिए खास रहने वाला है। अपने दिन को इंजॉय करें।

कुंभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ फैमिली प्रॉब्लम को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जिस कारण आप और आपके पार्टनर के बीच कुछ समय के लिए दूरियां बन सकती हैं। हालांकि आपका पार्टनर आपसे ज्यादा समय तक दूर नहीं रह सकता। लेकिन आपको अपने पार्टनर की भावना का सम्मान करना होगा। उनके लिए रिस्पेक्ट सदैव मन में रहे।

मीन – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। बहुत समय से उनके प्रॉमिस को आपने पूरा नहीं किया है। इसलिए आज आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए आपको उनके वादे को पूरा करना होगा। साथ ही शॉपिंग करना और गिफ्ट देना आपके पार्टनर को खुश कर सकता है।

Trending News