Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। अब यहां पर एक चलती स्लीपर बस के अंदर 30 वर्षीय महिला का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है।
ये वारदात सोमवार देर रात दिल्ली के रानी बाग इलाके की बताई जा रही है। पुलिस ने इस अपराध में इस्तेमाल की गई बस को जब्त कर लिया है। वहीं ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद एफआरआर दर्ज कर सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पीतमपुरा की एक झुग्गी बस्ती निवासी पीड़िता मंगोलपुरी की एक फैक्ट्री में काम करती है। रात की शिफ्ट खत्म करने के बाद वह घर जा रही थी। सरस्वती विहार के बी-ब्लॉक बस स्टैंड पर एक स्लीपर बस खड़ी थी। यहां पर पीड़िता ने बस के दरवाजे पर खड़े एक युवक से समय पूछा तो आरोपियों ने जवाब देने के बजाय उसे जबरदस्ती बस के अंदर खींच लिया।
दो घंटे तक करते रहे दुष्कर्म
इसके बाद आरोपियों ने बस का दरवाजा बंद कर दिया और चालक ने बस चला दी। इसके बाद चलती बस के अंदर दो लोगों ने महिला के साथ बार-बार बलात्कार किया। दुष्कर्म की ये घटना लगभग 7 किलोमीटर तक नांगलोई मेट्रो स्टेशन तक जारी रही। लगभग दो घंटे तक इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खून से लथपथ हालत में रात करीब 2 बजे महिला को सड़क पर फेंककर फरार हो गए। इसक बाद बाद पीड़िता ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
PC:abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Parmarth TV







