Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी में भी छाई सुस्ती – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold and Silver Prices: यूएस-ईरान युद्ध विराम समझौते के बाद चांदी के 9,209 रुपए गिरे दाम, सोना भी हो गया है सस्ता | Parmarth TV राय अज़ीज़उल्ला ख़ान की पुस्तक का लोकार्पण | Parmarth TV Government Scheme: इन कर्मचारियों को मिलेगी 15000 रुपए की आर्थिक मदद, जान लें | Parmarth TV PM Kisan Yojana:: ई-केवाईसी के अलावा ये काम पूरे होने पर ही मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ, जान लें | Parmarth TV ईरान के साथ समझौते के बाद जेडी वेंस का इजराइल को लेकर बड़ा बयान, कहा- इस समय पूरी दुनिया में डोनाल्ड ट्रंप… | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 17 राज्यों में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का है अलर्ट | Parmarth TV National Weather Forecast: नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, राजस्थान सहित देश के नौ राज्यों के लिए है आंधी–बारिश का अलर्ट | Parmarth TV एमेज़ॉन इंडिया ए.आई-पॉवर्ड इनोवेशन भारतीय सेलर्स को भारत और विश्व में दिलाएंगे सफलता | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी हुई 3,988 रुपए सस्ती, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV

Aaj ka Love Rashifal 17 June 2026: वृषभ, कर्क और कन्या राशि पार्टनर के साथ बिताएंगे यादगार पल, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Love Rashifal 17 June 2026: वृषभ, कर्क और कन्या राशि पार्टनर के साथ बिताएंगे यादगार पल, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 17 जून 2026 का दिन प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और कुछ के लिए चुनौतियां लेकर आया है। जहां वृषभ, कर्क, कन्या, धनु और मकर राशि के जातकों को अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा।

मेष, सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रिश्तों में संयम और समझदारी बरतने की आवश्यकता रहेगी। कुछ राशियों के लिए दूरियां प्रेम की अहमियत का एहसास कराएंगी तो कुछ को रिश्तों में विश्वास बनाए रखने की सलाह दी गई है। जानिए आज आपके प्रेम जीवन, दांपत्य संबंधों और लव पार्टनर के साथ कैसा रहेगा दिन।

मेष – आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आज आपका विवाद हो सकता है। ऐसे में आप दोनों के बीच संबंध बिगड़ सकते हैं। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़कर जा सकता है। कुछ समय के लिए आप दोनों के बीच मतभेद रहेंगे।

वृषभ – आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आप दोनों के लिए अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पुरानी बातों के लिए आप एक-दूसरे से माफी मांग सकते हैं।

मिथुन – आज कार्य के सिलसिले में कहीं बाहर जाना होगा। अपने पार्टनर से दूरी आज आपको उनकी अहमियत का एहसास कराएगी। आज आप अपने पार्टनर को मिस करेंगे। पुरानी बातों को याद करके आप भावुक हो सकते हैं।

कर्क – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है। आज घर पर रहकर ही आप एक-दूसरे की मदद करेंगे। कुछ घरेलू कार्यों में आप अपने पार्टनर का सहयोग कर सकते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है।

सिंह – आज कार्य के सिलसिले में आपको बाहर जाना पड़ सकता है। ऐसे में आपके पार्टनर से आपका झगड़ा हो सकता है। आपका पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकता है। तालमेल न मिलने के कारण आप दोनों के बीच मतभेद बने रहेंगे।

कन्या – अपने लव पार्टनर के साथ आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आपका पार्टनर आपको कोई बड़ी खुशखबरी दे सकता है। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप कुछ नया प्लान कर सकते हैं। आप दोनों साथ खुश रहेंगे।

तुला – आज अपने पार्टनर के साथ कुछ पारिवारिक बातों को लेकर आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में कुछ समय के लिए आप दोनों के बीच तनाव की स्थिति रहेगी। हालांकि, आप अपने स्वभाव से अपने पार्टनर को मनाने में सफल होंगे। फिर भी कुछ समय के लिए स्थिति बिगड़ सकती है।

वृश्चिक – आज आप और आपके पार्टनर के बीच किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा मतभेद की स्थिति पैदा की जा सकती है। आपको सावधान और सतर्क रहना होगा। नहीं तो आप दोनों के बीच संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने पार्टनर पर किसी भी बात को लेकर शक न करें और उनका साथ दें।

धनु – आज आपका लव पार्टनर आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकता है। किसी शादी या पारिवारिक समारोह को लेकर आपकी जेब पर खर्च का बोझ बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के लिए आप कोई बड़ा उपहार खरीद सकते हैं।

मकर – पार्टनर के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज आप दोनों कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। साथ ही आप दोनों अपनी लाइफ से जुड़े कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। इसमें आपके पार्टनर का सहयोग और साथ आपको मिलेगा।

कुंभ – आज अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य कारणों से दिन परेशानी भरा रह सकता है। आवश्यकता पड़ने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ सकती है। अपने पार्टनर का ख्याल रखें। उन्हें आपके साथ और सहयोग की जरूरत है।

मीन – आज अपने पार्टनर के साथ आपका दिन विवादों से भरा रहेगा। कुछ पर्सनल बातों को लेकर आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं। कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बाद में आप अपने पार्टनर को संभालने और स्थिति को सामान्य करने में सफल रहेंगे।

Trending News