Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 24 December 2025: बुधवार को कर्क राशि का पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, रिश्ता होगा मजबूत, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 24 December 2025: बुधवार को कर्क राशि का पार्टनर के साथ बीतेगा अच्छा समय, रिश्ता होगा मजबूत, पढ़ें राशिफल

कुछ लोगों को पार्टनर की नाराजगी, शक या मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है, वहीं कई राशियों के जीवन में प्रेम, अपनापन और साथ बिताने के सुखद अवसर भी आएंगे। यह दिन बताता है कि रिश्तों को संभालने के लिए धैर्य, ईमानदारी और संवेदनशीलता सबसे जरूरी है। सही समय पर संवाद प्रेम को नई दिशा दे सकता है।

मेष – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ सहज महसूस करेगा। कुछ बातें जो अब तक छुपी हुई थीं, आज वह आपसे साझा कर सकता है। दिन प्रेम और विश्वास से भरा रहेगा। आपको साथी का भरपूर प्यार मिलेगा।

वृषभ – लंबे समय से नाराज चल रहा आपका पार्टनर आज अपनी गलती स्वीकार कर सकता है और माफी मांग सकता है। उनके व्यवहार में नरमी आएगी और वह आपका पूरा साथ देंगे।

मिथुन – आज किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है। इससे आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। समझदारी से काम लें और शांतिपूर्वक बातचीत करें।

कर्क – आपका पार्टनर आज आपसे कहीं बाहर घूमने जाने का आग्रह कर सकता है, जिसे आप स्वीकार करेंगे। दिन साथ बिताने के लिए अच्छा है। पार्टनर आपके मन की बातों को समझेगा और प्यार देगा।

सिंह – कुछ बातों को लेकर आपका पार्टनर आज नाराज हो सकता है, जिसकी झलक उनके चेहरे पर दिखेगी। बेहतर होगा कि आप उन्हें समय दें और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करें।

कन्या – आज आपका पार्टनर आपसे परिवार से जुड़े किसी निर्णय को लेकर दबाव बना सकता है, जिससे आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। सोच-समझकर और धैर्य से निर्णय लें।

तुला – पार्टनर का किसी और से मिलना-जुलना या अधिक केयर करना आपको परेशान कर सकता है। मना करने पर वह नाराज़ हो सकते हैं। रिश्ते को बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक – आप अपने पार्टनर के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। हाल के दिनों में वह मानसिक तनाव में रहे हैं। उनका ख्याल रखें। आपके प्रेम और सहयोग से उनका मन प्रसन्न होगा।

धनु – आज आपका पार्टनर अपने मन की दुविधा आपसे साझा कर सकता है। इस बातचीत के बाद आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। शांत मन से विचार करें।

मकर – पार्टनर आज आपसे नाराज़ हो सकता है। उन्हें मनाने के लिए गिफ्ट देना या उनकी शर्तों को मानना पड़ सकता है। आज उन्हें मनाना थोड़ा कठिन रहेगा, इसलिए साथ समय बिताएं।

कुंभ – आज पार्टनर की कोई बात आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। आपके कुछ राज़ जानकर वह आपको परेशान कर सकते हैं। रिश्ते को लेकर गंभीरता से सोचने का समय है।

मीन – आपका पार्टनर भावनात्मक रूप से परेशान हो सकता है। उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें समय दें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है और साथ बिताया समय सुखद रहेगा।

Trending News