Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 24 October 2025: रोमांस से भरा रहेगा आज का दिन, इन्हें रखना होगा पार्टनर का ध्यान

Aaj Ka Love Rashifal 24 October 2025: रोमांस से भरा रहेगा आज का दिन, इन्हें रखना होगा पार्टनर का ध्यान

मेष – आज आप अपने पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जा सकते हैं। लंबे समय बाद साथ में बिताया गया यह वक्त मन को शांति देगा और पारिवारिक तनाव से राहत दिलाएगा।

लाभदायक रंग: हरा

वृषभ – आज आपके प्रेम पार्टनर से किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। अपने साथी को मनाने के लिए कोई प्यारा-सा तोहफ़ा दें। इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न ले।

लाभदायक रंग: सुनहरा

मिथुन – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ बाहर घूमने की जिद कर सकता है। उनकी बात मानना आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। मौसम के अनुसार आज अपने साथी के साथ समय बिताने का यह बेहतरीन अवसर है।

लाभदायक रंग: लाल

कर्क – आपका प्रेम पार्टनर कुछ समय से आपके साथ समय बिताना चाहता है। काम की व्यस्तता से रिश्ते में दूरी आ सकती है। आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं और साथ में डिनर कर सकते हैं।

लाभदायक रंग: नीला

सिंह – आज आपके लव पार्टनर के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिससे उनका मन उदास रहेगा। ऐसे समय में उनके साथ रहकर उन्हें संभालें। आपका साथ रिश्ते को और गहराई देगा।

लाभदायक रंग: सफेद

कन्या – आज किसी तीसरे व्यक्ति की बातों में आकर अपने पार्टनर से उलझने से बचें। आज मन थोड़ा दुखी रह सकता है, लेकिन धैर्य रखें, सब कुछ सामान्य हो जाएगा।

लाभदायक रंग: सिल्वर

तुला – आज किसी बात को बिना समझे अपने पार्टनर पर आरोप लगाने से बचें। गलतफहमी रिश्ते को कमजोर कर सकती है। प्रेम से बातचीत करें और साथी को मनाने का प्रयास करें।

लाभदायक रंग: गुलाबी

वृश्चिक – आपका पार्टनर आज अपनी कोई निजी बात आपसे साझा कर सकता है। यह उनके भरोसे का प्रतीक है। उनकी भावनाओं की कद्र करें, सम्मान बढ़ेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न ले, धैर्य रखें।

लाभदायक रंग: मरून

धनु – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ शॉपिंग जाने की इच्छा जता सकता है। खर्च बढ़ सकता है, परंतु प्यार और अपनापन की भावना आज पूरे दिन बनी रहेगी। लव पार्टनर आपसे अपने दिल की बात साझा कर सकता है।

लाभदायक रंग: पीला

मकर – आज आपका लव पार्टनर अपने मन की कोई बात आपके सामने रख सकता है। यह वार्तालाप रिश्ते को और मजबूत करेगा। दिन रोमांटिक और खुशियों से भरा रहेगा।

लाभदायक रंग: क्रीम

कुंभ – आज आपका लव पार्टनर आपको कोई खुशखबरी दे सकता है जिससे परिवार में प्रसन्नता छा जाएगी। प्रेम और स्नेह से भरा यह दिन यादगार रहेगा। रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।

लाभदायक रंग: बैंगनी

मीन – आज लव पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है। एक दूसरे के कार्यों में सहयोग बढ़ेगा और दिन का अधिकांश समय एक-दूसरे के साथ बीतेगा। आज का दिन लव लाइफ को लेकर अच्छा रहेगा।

लाभदायक रंग: आसमानी नीला

Trending News