विभिन्न राशि वालों के लिए आज का दिन (Aaj Ka Rashifal) मिश्रित फल लेकर आएगा। वृषभ राशि वालों के पुराने रुके काम पूरे होंगे। मिथुन राशि वाले आज अपनी सेहत पर ध्यान दें। कर्क राशि वालों को बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे।
By Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 19 Apr 2025 06:18:00 AM (IST)
Updated Date: Sat, 19 Apr 2025 06:18:47 AM (IST)
HighLights
- सिंह राशि वाले नौकरीपेशा को प्रमोशन मिलेगा।
- कन्या राशि वालों के प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
- तुला वालों को कोर्ट में हार का सामना करना पड़ेगा।
धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal)। आज दिनांक 19 अप्रैल 2025 को शनिवार, विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत वैशाख और तिथि षष्ठी है। पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए आज का राशिफल (daily horoscope in Hindi)।
- मेष – आज का दिन शानदार रहेगा। काम के प्रति उत्साह बना रहेगा। आज नए लोगों से संपर्क करना अच्छा साबित होगा। आप अपनी बातों से सामने वाले प्रभावित कर पाएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी, जिसे आप दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ होगा।
- वृषभ – आज का दिन शानदार है। ने काम की शुरुआत होगी। पुराने रुके काम भी पूरे होंगे। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। समाज में सम्मान बढ़ेगा। खास खास काम के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान सभी तरह की सावधानी अनिवार्य है। सभी काम सफल होने से मन में प्रसन्नता रहेगी।
- मिथुन – आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्य आपकी किसी बात का विरोध कर सकते हैं। किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम जरूरी है। बिजनेस में आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। धोखी मिल सकता है।
- कर्क – आज का दिन निजी तौर पर अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में कोई अप्रिय घटना या सूचना मिल सकती है। इससे मन अशांत रहेगा। बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। इससे आगे चलकर बड़ा लाभ होगा। पुराने तनाव खत्म होंगे।
- सिंह – आज का दिन शानदार है। शेयर मार्केट में निवेश कर रहे लोगों को लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वालों को प्रमोशन मिलेगा। अपने व्यवहार से आज आप अपने शत्रु को भी काबू कर पाएंगे। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बन सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
- कन्या – आज का दिन आपके और परिवार के लिए शानदार है। जिस काम को लेकर पिछले दिनों से परेशान हो रहे हैं, वो आज पूरा हो जाएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। वाणी के प्रभाव से आप अपने रुके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। आज प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।
- तुला – आज का दिन ठीक-ठाक है। सेहत के मोर्चे पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति संबंधी विवादों से दूर रहें। न्यायालय पक्ष में आज पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष आप पर हावी नजर आएंगे। आज पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में लोग आपके व्यवहार से परेशान नजर आएंगे।
- वृश्चिक – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। दुर्घटना की आशंका है। नए कार्य की शुरुआत करने से पहले सभी बातों और तथ्यों को समझ लें नहीं, तो आने वाले समय में आपको नुकसान हो सकता है।
- धनु – आज का दिन ठीक-ठाक है। घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार व्यवसाय में नए पार्टनर से डील हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ प्राप्त होगा।
- मकर – आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने विवाद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा। आज मन की बात पूरी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में चल रहा तनाव खत्म होगा।
- कुंभ – आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में कोई पुराने बात निकलने पर आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक नहीं रहेगी। किसी को उधार न दे। कोर्ट केस में सामने वाला पक्ष हावी होता नजर आएगा। मुश्किल दिन को संयम से गुजारने की कोशिश करें।
- मीन – आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी, तो कहीं मायूसी हाथ लगेगी। किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। बिजनेस में घाटा हो सकता है, इसलिए कोई बड़ी डील न करें और हर फैसला सोच-समझकर करें। परिवार के लोगों में किसी मुद्दे पर आपसी तनाव बढ़ सकता है।







