Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal: संडे के दिन मिलेगी गुड न्यूज, फैमिली के साथ होगा मौजा-ही-मौजा… पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: संडे के दिन मिलेगी गुड न्यूज, फैमिली के साथ होगा मौजा-ही-मौजा… पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal May 18, 2025: रविवार का दिन विभिन्न राशि वालों के लिए मिलाजुला रहेगा। तुला राशि वालों को बिजनेस में लाभ होगा। वृश्चिक राशि वाले अपने दुश्मनों को पहचानें और उनसे बचकर रहें। धनु राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है।

By Arvind Dubey

Publish Date: Sun, 18 May 2025 06:00:00 AM (IST)

Updated Date: Sun, 18 May 2025 07:27:04 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal May 18 2025- 18 मई 2025, रविवार का दैनिक राशिफल

HighLights

  1. मकर राशि वालों का पिछले दिनों से अटका काम पूरा होगा।
  2. कुंभ राशि वाले किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
  3. मीन राशि वाले आज सेहत को लेकर परेशान नजर आएंगे।

धर्म डेस्क, इंदौर (Aaj Ka Rashifal May 18, 2025)। आज दिनांक 18 मई 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत वैशाख, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ और तिथि पंचमी है। इंदौर के पंडित हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

  • मेष – आज का दिन संभलकर रहने की जरूरत है। सेहत पर ध्यान दें। पुरानी बीमारी फिर लौट सकती है। परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर आपसी कलह या झगड़ा हो सकता है। आज कोई नया कार्य शुरू न करें। अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूरी बनाए रखें।
  • वृषभ – आज का दिन शानदार है। आज पुराने दोस्तों से संबंध सुधरेंगे। किसी विशेष कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। परिवार में मेहमानों का आना रहेगा। आज पुरानी बातों को बुलाकर नई शुरुआत कर सकते हैं।
  • मिथुन – आज का दिन बहुत अच्छा गुजरेगा। आज पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलना होगा। साथियों के साथ बाहर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। मन में हर्ष और उल्लास रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी भी मामले में उतावलापन न करें।
  • कर्क – आज सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सोच विचार कर बड़ा निवेश करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
  • सिंह – आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। हालांकि कुछ कामों में बाधा भी आ सकती है। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी आदि विवाद के कारण आप कोर्ट केस में उलझ सकते हैं। हमेशा अपनी वाणी पर संयम रखें।
  • कन्या – आज का दिन शानदार है। दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आपका सोचा हर काम पूरा होगा। घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। मन में प्रसन्नता रहेगी। आज कोई पुरानी दुश्मनी खत्म होगी।
  • तुला – आज का दिन बहुत अच्छा है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। बिजनेस में लाभ होगा। आज किसी नए काम की प्लानिंग बना सकते हैं। घर में माहौल शानदार रहेगा। बच्चों और परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं।
  • वृश्चिक – आज थोड़ा संभल कर रहें। अपने दुश्मनों को पहचानें और उनसे बचकर भी रहें। आज शत्रु पक्ष आप पर हावी हो सकता है। किसी पर भी भरोसा न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। आज किसी से मन की बात ना कहें, नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है. पारिवारिक विवाद से आज आप दूर रहे वाणी पर संयम रखें।
  • यहां भी क्लिक करें – गुरु ग्रह अस्त होने के पहले मुहूर्त कम, लोग जल्द निपटा रहे मांगलिक कार्य

    • धनु – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत खराब हो सकती है। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य के लिए आज आपका चयन किया जा सकता है।
    • मकर – आज का दिन कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। पिछले दिनों से अटका काम पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया अवसर मिल सकता है।
    • कुंभ – आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। पिछले दिनों से प्रॉपर्टी में निवेश करने का सोच-विचार कर रहे हैं, तो आज बड़ा मौका है। आज किसी मित्र से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। परिवार में चल रहे आपसी तनाव खत्म होंगे।
    • मीन – आज सेहत को लेकर परेशान नजर आएंगे। मौसम के हिसाब से खान-पान पर नियंत्रण रखें। बाहर की यात्रा पर जाएं, तो भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। आज किसी व्यक्ति से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं. वाणी पर संयम रखें।

    यहां भी क्लिक करें -रहस्यमयी ग्रह राहु का राशि परिवर्तन कल… कहीं आपकी भी राशि वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक या मीन तो नहीं

    Trending News