Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के अधूरे काम होंगे, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के अधूरे काम होंगे, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 1 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशि वालों को करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं, जबकि कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में विरोध, खर्च और पारिवारिक मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

कई राशियों के लिए नए निवेश, यात्रा और शुभ समाचार के संकेत हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और समझें कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

मेष – आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आने वाला है। आज आपके घर में मानसिक कार्य के योग बनेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में आज आप नई योजनाओं के साथ कार्य की शुरुआत करने वाले हैं, जिससे आपको बड़ी कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। पत्नी-बच्चों के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

वृषभ – आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज अपने कार्य क्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना होगा। आज आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज किसी से आर्थिक मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक रिश्ते आज बिगाड़ सकते हैं।

मिथुन – आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आज कार्य क्षेत्र में अपने पार्टनर से आपका झगड़ा हो सकता है, जिस कारण कार्य में रुकावट आवेगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आज ससुराल पक्ष से आपके मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क – आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके साथी आपके साथ मिलकर कार्य क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल करने वाले हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। आज आप बड़े निवेश कर सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में नई कार्य योजना के साथ आपको लाभ मिलेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके मित्रों के साथ आपकी अच्छी बनने वाली है। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। आज नौकरी वालों के लिए बड़ी सफलता मिलेगी। संपत्ति विवाद को लेकर आज राहत की खबर मिलेगी। किसी कार्य को लेकर आगे लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

कन्या – आज आप अपने विरोधियों के षड्यंत्र में फस सकते हैं। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपको संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आज विरोधी आपका कार्य बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज अपने कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन न करें। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज कर्ज का बोझ आप पर पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने खास लोगों से आपका विरोध हो सकता है। आज किसी कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों के साथ आज मतभेद रहेंगे।

वृश्चिक – आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका पुराना रुका हुआ धन मिल सकता है। पुराने निवेश से लाभ के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में किसी नए कार्य की शुरुआत आप कर सकते हैं। आज आप अपने स्थान को बदल सकते हैं। पत्नी-बच्चों के साथ आज आप किसी नए मकान में जा सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। करियर की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज किसी गुरु की शरण आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। नए लोगों के साथ जुड़ना होगा। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आज किसी मांगलिक कार्य के योग परिवार में बन सकते हैं।

मकर – आज का दिन आपका अच्छा नहीं है। आज किसी भी बात का विरोध करना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके कार्य रुक सकते हैं। आर्थिक वजह से नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए परेशानी से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। परिवार में आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है। आज अपने पार्टनर के साथ आप कहीं अलग आशियाना तलाश सकते हैं। आज पत्नी-बच्चों को लेकर आपके मन में चिंता बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में दबाव के साथ कार्य करना होगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन ठीक है।

मीन – आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। आज अपने पुराने कार्य के साथ-साथ आप किसी नए कार्य में सहभागी बन सकते हैं। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। बड़ी कामयाबी आपके याद करेगी। आज किसी पुराने विवाद खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर कई बड़े निर्णय ले सकते हैं।

Trending News