आज का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता, समृद्धि और सम्मान लेकर आया है, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में सभी राशियों के लिए यह सलाह है कि आज धैर्य, संयम और सतर्कता से दिन बिताएं।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 May 2025 06:49:19 AM (IST)
Updated Date: Thu, 01 May 2025 06:50:24 AM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। दैनिक राशिफल के अनुसार आज का दिन कुछ राशियों के लिए सुखद और लाभकारी संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक विवाद और व्यापार में हानि जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, आज किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन।
मेष (Aries)
- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है और व्यावसायिक क्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं।
- किसी को भी बड़ी धनराशि उधार देने से बचें। पारिवारिक यात्रा की संभावना है, लेकिन किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाद-विवाद और तीखी वाणी से दूरी बनाकर रखें।
वृषभ (Taurus)
- वृषभ राशि वालों को आज अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। किसी विशेष बात को लेकर चिंता घेरे रह सकती है।
- व्यापार में जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में भी मतभेद और विवाद की स्थिति बन सकती है। दिनभर सावधानी से निर्णय लें।
मिथुन (Gemini)
मिथुन राशि के जातक आज शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। व्यापारिक स्थिति कमजोर बनी रहेगी और नए कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। पारिवारिक स्तर पर पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, जो किसी कार्य विशेष को लेकर विवाद में बदल सकता है।
कर्क (Cancer)
- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। विशेष कार्य के लिए यात्रा संभव है और न्यायिक मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है।
- व्यापार में आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं।
सिंह (Leo)
- सिंह राशि वाले मानसिक उलझनों का अनुभव करेंगे, लेकिन अपनी कुशलता से समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होंगे।
- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और व्यापार में लाभ की संभावना है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। परिवार से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी।
कन्या (Virgo)
- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है।
- व्यापार में आर्थिक मदद मिलने से लाभ होगा। हालांकि माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद का समाधान होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला (Libra)
- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है और आर्थिक रूप से मदद मांगनी पड़ सकती है।
- व्यापार में गिरावट और परिवार में अप्रिय घटना की संभावना से दिन तनावपूर्ण हो सकता है। संयम और धैर्य से काम लें।
वृश्चिक (Scorpio)
- वृश्चिक राशि के जातकों को आज अत्यधिक व्यस्तता का सामना करना पड़ेगा। मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
- हालांकि किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दे सकती है। व्यापार में निवेश से बचें और पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
धनु (Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में नुकसान की आशंका है और कोई षड्यंत्र भी सामने आ सकता है। संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, दुर्घटना की आशंका है।
मकर (Capricorn)
- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ की स्थिति है, लेकिन व्यापार में हानि हो सकती है।
- कोई नया कार्य या वाहन खरीदने से बचें। पारिवारिक मतभेद से दूर रहने के लिए वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
कुंभ (Aquarius)
- कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। योजनाएं सफल होंगी और व्यापार में नई शुरुआत से लाभ मिलेगा।
- परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है और सभी सदस्य आपका सम्मान करेंगे। यात्रा या संपत्ति खरीदने के भी योग बन रहे हैं।
मीन (Pisces)
- मीन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नया कार्य शुरू करने में बाधा आ सकती है।
- व्यापार में हानि और पारिवारिक विवाद विशेष रूप से पत्नी से विवाद की संभावना रहेगी। वाणी पर संयम और विवादों से दूरी आवश्यक है।







