Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: इन जातकों को मिल सकता है अचानक लाभ, बरसेगा धन

Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: इन जातकों को मिल सकता है अचानक लाभ, बरसेगा धन

आज का दिन किसी के लिए उपलब्धियों का रहेगा तो किसी के लिए सावधानी की चेतावनी है। ग्रहों की स्थिति संकेत कर रही है कि आज जल्दबाजी से लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं। संयम और धैर्य से ही आप आज के दिन को संतुलित बना सकते हैं। ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन आध्यात्मिक ध्यान, मौन और आत्मनियंत्रण के लिए सर्वोत्तम है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 11 Jun 2025 08:12:51 AM (IST)

Updated Date: Wed, 11 Jun 2025 08:12:51 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज दिनांक 11 जून 2025, बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल में परिवर्तन के कारण आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह दिन नई शुरुआत और सफलता का रहेगा, वहीं कुछ को कठिनाइयों और तनावों का सामना करना पड़ सकता है।

आज चंद्रमा और मंगल की युति मानसिक उथल-पुथल और साहसिक निर्णयों का संकेत देती है। ऐसे में सावधानी, संयम और विवेक से लिया गया निर्णय ही सफलता की कुंजी बन सकता है।

आइए पंडित हर्षित शर्मा से जानते हैं, क्या कहता है आपका आज का राशिफल

मेष (Aries)

आज मेष राशि वालों का मन थोड़ा व्याकुल रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं परेशान कर सकती हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और पारिवारिक विवाद की संभावना है, जिससे मानसिक अशांति बढ़ेगी। किसी काम से यात्रा संभव है, लेकिन लाभ की संभावना कम रहेगी।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन काफी सकारात्मक है। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा का संयोग भी बन रहा है। मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। आप आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सभी जरूरी कार्य पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए पार्टनरशिप के संकेत मिल सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला है। किसी विशेष काम से यात्रा संभव है लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य में गिरावट और किसी दुखद समाचार की संभावना है। व्यापार में धोखे की आशंका है और कार्यक्षेत्र में परिवर्तन अभी टालना बेहतर होगा।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में नया ऑफर आ सकता है। परिवार और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे आत्मबल बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।

कन्या (Virgo)

आज कन्या राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। लंबी यात्रा के योग हैं लेकिन वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है। पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहना होगा क्योंकि कोई षड्यंत्र संभव है। पारिवारिक विवाद और पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन सावधानी से बिताने योग्य है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से बचें। पारिवारिक संबंधों में तनाव हो सकता है, विशेषकर जीवनसाथी के साथ।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य गिर सकता है और किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि संभव है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा और मान-सम्मान में गिरावट की स्थिति बन सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा भारी साबित हो सकता है। किसी अपने के दुखद समाचार से मन विचलित रह सकता है। लंबी यात्रा और जोखिम भरे निवेश से बचें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन से हानि हो सकती है और परिवार में मतभेद उभर सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। कोई रुका हुआ कार्य पुनः शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता जरूरी है।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों को आज संबंधों और स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना चाहिए। किसी मित्र से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है और कोई बड़ा ऑफर छूट सकता है। पारिवारिक मतभेदों से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

Trending News