Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: सोमवार को मेष, तुला व मीन सहित इन राशियों पर बरसेगा धन, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: सोमवार को मेष, तुला व मीन सहित इन राशियों पर बरसेगा धन, पढ़िए दैनिक राशिफल

धर्म डेस्क, इंदौर। 13 अगस्त 2025 का दिन राशिचक्र के सभी जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। जहां कुछ राशि वालों के लिए यह दिन नई शुरुआत, सफलता और खुशियों से भरपूर रहेगा, वहीं कुछ लोगों को आज सावधानी और संयम की जरूरत है। आज के ग्रह-नक्षत्र कई राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव लाने वाले हैं, ऐसे में ज्योतिषीय संकेतों को ध्यान में रखते हुए अपने दिन की योजना बनाना लाभकारी होगा।

आइए जानते हैं, आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है…

मेष

आज का दिन कई तरह से चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आपके निर्णयों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, इसलिए किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें। व्यापार या व्यवसाय में बड़े बदलाव से परहेज करें और सहयोगियों के प्रति सजग रहें। विवादों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा प्रशासनिक मामलों में फंस सकते हैं। सेहत का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। पुराने विवाद सुलझेंगे और घर का माहौल खुशनुमा होगा। मेहमानों का आना-जाना और मांगलिक अवसर की संभावना बनी हुई है। आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रगति दिखेगी।

मिथुन

आज परिवार के साथ लंबी यात्रा के संकेत हैं। मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा और दिन सुखद बितेगा। व्यापार मजबूत रहेगा और नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आपके कार्य और व्यवहार की सराहना होगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क

कार्यस्थल की उलझनों के कारण मन अस्थिर रह सकता है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से दबाव महसूस हो सकता है, खासकर कर्ज या बकाया के कारण। झगड़ों से बचें और वाणी पर संयम रखें।

सिंह

स्वास्थ्य संबंधी चिंता मन को अशांत कर सकती है। नए प्रोजेक्ट पर काम करते समय सहयोगियों से सतर्क रहें, अन्यथा काम अटक सकता है। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या

कार्यस्थल पर सहयोग बढ़ेगा और आप रचनात्मकता के साथ सफलता पाएंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का विचार सफल रहेगा। भूमि-सम्बंधी विवाद शांत होंगे और धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।

तुला

आज का दिन बेहद शुभ है। नया कार्यक्षेत्र शुरू करने का सही समय है। बड़े निवेश लाभकारी साबित होंगे। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। शेयर बाजार में सोच-समझकर किया गया निवेश मुनाफा देगा।

वृश्चिक

कार्यस्थल पर नए लोगों से जुड़ाव लाभकारी रहेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार करने का सही समय है। यात्रा के भी शुभ योग हैं। विवादों से दूर रहें।

धनु

विरोधी सक्रिय हो सकते हैं, जिससे कार्यस्थल पर चुनौतियां आएंगी। निर्णय लेने में देरी से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अनावश्यक खर्च से बचें। विवादों से दूर रहकर शब्दों पर नियंत्रण रखें।

मकर

बेकार के कामों से दूर रहेंगे और शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा और नया प्रोजेक्ट सफलता दिलाएगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ

परिवार में नए मेहमान के आने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, लेकिन सहयोगियों का साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से सम्मान बढ़ेगा और धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा।

मीन

परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर मन आनंदित रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे करने का मौका मिलेगा। सकारात्मक विचार आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

Trending News