Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को सिंह, तुला और वृश्चिक राशि को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 July 2026: मंगलवार को सिंह, तुला और वृश्चिक राशि को मिलेगा हनुमान जी का आशीर्वाद, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। किसी राशि के लिए आज सफलता और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, तो कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र, स्वास्थ्य या पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। कई जातकों के लिए नए कार्यों की शुरुआत, निवेश, यात्रा और संपत्ति से जुड़े फैसलों के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, कुछ राशियों को विवादों और विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।

जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष – आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। परिवार जनों के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आप कोई बड़ी प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। आज आप शारीरिक थकान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों से संबंध बिगड़ सकते हैं। हालांकि, आज नौकरी के क्षेत्र में आपको कामयाबी मिलेगी।

मिथुन – आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपने पुराने कार्यक्षेत्र को आजाद छोड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे। आज किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। आज शत्रु पक्ष पराजित होगा।

कर्क – आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहेगा। आज पारिवारिक माहौल आपके विपरीत जा सकता है। कार्य क्षेत्र में शत्रु पक्ष हावी होंगे। आज आपका किसी कार्य को लेकर बड़ा विरोध हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में मतभेद रहेंगे।

सिंह – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ आज माहौल बहुत अच्छा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के योग परिवार में बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनेंगे।

कन्या – आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में विरोध का सामना करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में आप उलझ सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

तुला – आज का दिन आपके लिए बड़ी कामयाबी लेकर आने वाला है। आज आपके मन में चल रहा कार्य सफल होगा। किसी कार्य को लेकर आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य को लेकर चल रहे विवादों को खत्म करने में सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज भूमि, प्रॉपर्टी, वाहन पर बड़ा निवेश कर सकते हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपके कार्य को लेकर लोग आपकी सराहना करेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने साथी लोगों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद खत्म होंगे। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

मकर – आज आपके विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आप संघर्ष के साथ कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति उतार-चढ़ाव की रहेगी। हालांकि, आर्थिक सपोर्ट आज आपको मिलने वाला है। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

कुंभ – आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में आप उलझ सकते हैं। किसी विशेष कार्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में आज विरोधी आपके लिए कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं।

मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्नता से भरा नजर आएगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज परिवार जनों के साथ आपका दिन अच्छा व्यतीत होगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

Trending News