Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट रही और बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 561 अंक उतर गया।

सेंसेक्स पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 344 अंक नीचे खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। कारोबार की समाप्ति पर यह 561.46 अंक (0.72 प्रतिशत) की गिरावट में 77,054.94 अंक पर रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी लगभग ऐसा ही रहा। यह 158.95 अंक यानी 0.66 प्रतिशत नीचे 24,052.05 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का गत 09 जुलाई के बाद का निचला स्तर है।

अमेरिका और ईरान ने एक बार फिर परस्पर हमले शुरू कर दिये हैं। अमेरिका जहां सीधे ईरान को निशाना बना रहा है, वहीं ईरान खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है। साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर भी अब दोनों पक्ष अपना-अपना अधिकार जताने लगे हैं। इससे बाजार में निवेश धारणा कमजोर हुई है।

घरेलू स्तर पर प्रमुख सूचकांकों के साथ वृहत बाजार में भी गिरावट रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.56 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.01 प्रतिशत टूट गया।

बैंकिंग, वित्त, ऑटो, आईटी और रियल्टी सेक्टरों में ज्यादा गिरावट देखी गयी। एफएमसीजी, तेल एवं गैस, मीडिया और रसायन समूहों के सूचकांक भी लाल निशान में रहे। फार्मा, स्वास्थ्य और धातु समूहों के सूचकांक ऊपर बंद हुए।

Also Read : चोट के कारण सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा

एनएसई में जिन 3,410 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें 2,277 के शेयर लाल निशान में और 1,020 के शेयर हरे निशान में रहे। अन्य 113 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित बंद हुए।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 24 के शेयर फिसल गये। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर 4.42 फीसदी टूट गया। इंडिगो में 2.30 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 2.21, भारतीय स्टेट बैंक में 2.13, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.10 और एलएंडटी में 2.01 प्रतिशत की गिरावट रही।

बजाज फाइनेंस का शेयर 1.60 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक का 1.53, आईटीसी का 1.48, मारुति सुजुकी का 1.44, टेक महिंद्रा का 1.35, एचडीएफसी बैंक का 1.16 और एनटीपीसी तथा ट्रेंट के शेयर में एक से दो प्रतिशत तक नीचे रहे। इंफोसिस, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, हिंदुस्तान यूनीलिवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए।

मुनाफा कमाने वालों में भारती एयरटेल का शेयर 1.75 फीसदी की बढ़त में बंद हुआ। टीसीएस, सन फार्मा, टाटा स्टील और अडानी पोर्टस के शेयर भी मजबूत रहे।

वैश्विक स्तर पर एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 1.36 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.74 प्रतिशत और हांगकांग का हैंग सेंग 0.52 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट रही। जर्मनी का डैक्स फिलहाल 0.74 फीसदी और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.33 फीसदी नीचे है।

Pic Credit : ANI

Trending News