Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 15 April 2025: इन 2 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 April 2025: इन 2 राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

15 अप्रैल 2025 का दिन हनुमान जी की कृपा से विशेष है। कुछ राशियों को व्यापार व करियर में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य व पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक यात्राएं, नए कार्य की शुरुआत और प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 15 Apr 2025 07:15:01 AM (IST)

Updated Date: Tue, 15 Apr 2025 07:15:50 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: स्वास्थ्य खराब
  2. वृषभ: नई शुरुआत
  3. कन्या: प्रमोशन योग

धर्म डेस्क, इंदौर। आज 15 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है। हनुमान जी की कृपा आज हर राशि के जातकों पर बनी रहेगी। कुछ लोगों को व्यापार में लाभ होगा, तो कुछ को नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वहीं, कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

मेष (Aries):

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। परिवार में किसी अप्रिय घटना की संभावना है, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है, लिहाजा आज कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

वृषभ (Taurus):

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। किसी नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। व्यापार में लाभ के अच्छे योग हैं। पुराने दोस्त से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है।

मिथुन (Gemini):

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन रह सकता है। लंबी यात्रा का योग है, पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। कोई जरूरी काम समय पर पूरा न होने से मानसिक परेशानी होगी। किसी करीबी से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में नुकसान की आशंका है।

कर्क (Cancer):

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है और किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। व्यापार में नए प्रोजेक्ट की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

सिंह (Leo):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात से आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत की संभावना है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। संपत्ति संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कन्या (Virgo):

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। हालांकि स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी संभव है। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं।

तुला (Libra):

तुला राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। लंबी यात्रा का योग बन रहा है, जिससे थकान महसूस हो सकती है। किसी विशेष कार्य में विरोधियों के आगे झुकना पड़ सकता है। लेकिन व्यापार में लाभ के संकेत हैं और नए कार्य की शुरुआत भी संभव है।

वृश्चिक (Scorpio):

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूरा हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक सहयोग से आत्मबल में वृद्धि होगी।

धनु (Sagittarius):

धनु राशि के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में घाटे की आशंका है। नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पारिवारिक विवाद हो सकता है, खासकर संपत्ति को लेकर। आत्मसम्मान में भी गिरावट महसूस हो सकती है।

मकर (Capricorn):

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। नया वाहन खरीद सकते हैं और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। प्रमोशन के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और आप किसी ट्रिप पर जा सकते हैं।

कुंभ (Aquarius):

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष उपलब्धियों वाला हो सकता है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मौसम का असर स्वास्थ्य पर दिख सकता है, लेकिन व्यापार में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

मीन (Pisces):

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में नुकसान संभव है। कोई बड़ा अवसर आपके हाथ से फिसल सकता है। पारिवारिक मतभेदों से बचने की सलाह दी जाती है।

Trending News