Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस पर इन जातकों को मिल सकता है अचानक लाभ, बरसेगा धन; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 August 2025: स्वतंत्रता दिवस पर इन जातकों को मिल सकता है अचानक लाभ, बरसेगा धन; पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क, इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज का दिन ज्यादातर राशियों के लिए नए आरंभ और महत्वपूर्ण निर्णयों का समय लेकर आया है। जहां कुछ राशि के जातकों को व्यापार और करियर में बढ़िया अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल…

मेष

आज का दिन नई योजनाओं की शुरुआत के लिए उपयुक्त है। हालांकि, हल्की स्वास्थ्य समस्या महसूस हो सकती है, इसलिए ज्यादा थकाने वाले कार्यों से बचें। किसी खास काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, जो आगे चलकर लाभकारी साबित होगी। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन परिवार या पड़ोसी के साथ वाद-विवाद से बचें।

वृषभ

आपके सामने खास निर्णय लेने के अवसर मौजूद हैं। शिक्षा के क्षेत्र में नया सत्र या कोर्स शुरू करने का मौका मिल सकता है, जो आपके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। व्यवसाय में आर्थिक सहयोग मिलेगा और अटका हुआ पैसा वापस आ सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन

आज आपके जीवन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है, जिसमें पूरे परिवार का सहयोग रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी बनने के संकेत हैं और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक है, अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे।

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में बड़ा निर्णय लेने का दिन है, जिसका असर आगे लंबे समय तक रहेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो सकती है, लेकिन दोस्तों और सहयोगियों से मदद मिलेगी। नया काम शुरू करने के योग हैं। घर में मांगलिक कार्य का माहौल बन सकता है।

सिंह

यह दिन आपके लिए बेहद शुभ है। जिन कार्यों को आप लंबे समय से पूरा करना चाह रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में प्रगति होगी और व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना है। नए व्यापारिक साझेदारों के साथ समझौते भी हो सकते हैं।

कन्या

समृद्धि और खुशखबरी का दिन है। नौकरी या अन्य प्रयासों में सफलता के स्पष्ट संकेत हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। व्यवसाय में बड़ी मदद मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराने पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं।

तुला

खास काम न होने से मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक परेशानियां आपको दूसरों पर निर्भर कर सकती हैं। व्यवसाय में गिरावट के संकेत हैं। परिवार में किसी अप्रिय घटना के घटने की संभावना है, जिससे माहौल नकारात्मक रह सकता है। आज धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी है।

वृश्चिक

नए अवसरों की तलाश में दिन व्यतीत होगा। हालांकि, व्यवसाय में नया कदम उठाने से पहले सोच-विचार करना जरूरी है, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग आज नहीं मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और आर्थिक मामलों में मदद मिलने की संभावना है।

धनु

मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे, जिससे चुनौतियां बढ़ेंगी। जिम्मेदारियों को लेकर उलझन या दबाव महसूस हो सकता है। संयम और स्पष्टता से काम लेना जरूरी है।

मकर

किसी खास काम के सिलसिले में बाहर यात्रा हो सकती है, जिसमें सफलता मिलने की संभावना है। व्यापार में बड़ा आर्थिक सहयोग मिल सकता है और आय के नए स्रोत खुलेंगे। हालांकि, परिवार में थोड़ी अनबन संभव है, इसलिए संवाद में सावधानी रखें।

कुंभ

अटके हुए कार्य पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी परिचित से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए बड़ा निर्णय लिया जा सकता है, जिसका लाभ जल्द मिलेगा। घर के विवादों में सुधार होगा और रिश्तेदारों का आपके प्रति रुझान बढ़ेगा।

मीन

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे, लेकिन जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। वित्तीय नुकसान की संभावना है, हालांकि सहयोगियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और संबंधों में सुधार होगा।

Trending News