Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: शनिवार को मिथुन व कर्क सहित इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी कृपा, पढ़िए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: शनिवार को मिथुन व कर्क सहित इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी कृपा, पढ़िए राशिफल

धर्म डेस्क। आज 15 नवंबर 2025 का राशिफल कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। कहीं नई ऊर्जा और तरक्की के अवसर मिलेंगे, तो कुछ राशियों को स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जूझना पड़ सकता है। व्यापार, नौकरी, परिवार और सामाजिक जीवन हर क्षेत्र में ग्रहों की स्थिति बड़ा प्रभाव डालने वाली है।

कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति का अवसर मिलेगा, जबकि कुछ को पुराने विवाद, रुकावटें और शत्रु पक्ष से सावधान रहने की जरूरत है। पारिवारिक संबंधों में सुधार, नए प्रोजेक्ट, निवेश और यात्राओं के योग भी बन रहे हैं। कुल मिलाकर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।

मेष – आज के दिन शारीरिक थकावट तनाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें नए कार्यों के प्रति मन उत्साह विहीन रहेगा। पारिवारिक कार्यों में समस्याएं आएंगी। पुराने मतभेदों के चलते बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में शत्रु पक्ष मुस्कान पहुंचा सकते हैं। नेगेटिव विचारों से मन भर भरा रहेगा हतोत्साहित ना हो।

वृषभ – आज अत्यधिक परिश्रम कार्य क्षेत्र में करना होगा व्यापार व्यवसाय में आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें किसी पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज के दिन किसी प्रशासनिक दबाव के कारण कार्य क्षेत्र में परेशानियां महसूस होगी। पारिवारिक समस्याएं हल होगी।

मिथुन – आज एक नई आशा और ऊर्जा के साथ कार्यक्षेत्र में आपको नयी दिशा प्राप्त होगी। आपके कार्य की सराहना होगी। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा। किसी अपने प्रिय व्यक्ति के प्रति आपका मन चिंतित रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में बड़ा निवेश कर सकते हैं किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क – आज का दिन अच्छा रहने वाला है आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज राहत मिलेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। नौकरी वर्ग वालों को सफलता प्राप्त होगी वाणी पर संयम रखें।

सिंह – आज के दिन आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं कार्य में रुकावट आएगी पुराने शत्रु हावी होंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आज किसी नए प्रोजेक्ट का ऑफर आपके पास आ सकता है। पत्नी परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

कन्या – आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न होगी। आज प्रशासनिक तौर से कुछ समस्याएं सामने आएंगे। अपने किसी परिचित व्यक्ति से आपको सावधान रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी पारिवारिक समस्याओं का हाल होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा आर्थिक सहयोग मिलेगा।

तुला – आज आपका दिन अच्छा रहेगा अपने व्यवहार के कारण आप सार्वजनिक तौर से सम्मान प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट में आप सहभागी बन सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। नए अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। नए वाहन भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपका शानदार है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी डील के होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति संभव है। आज आपकी वाणी के प्रभाव से लोग आपकी मुरीद होंगे। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें।

धनु – आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में भूमि संबंधी विवाद के कारण तनाव की स्थिति बनेगी। आपसी मतभेद बढ़ेंगे। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वाले व्यक्तियों को दबाव में कार्य कार्य करना पड़ेगा। आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच विचार लें हानि के योग बन सकते हैं।

मकर – आज आप मानसिक रूप से काफी तनाव वी खुद को शारीरिक तौर से थका हुआ महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पत्नी बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए कही लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्य को लेकर आज किसी से अपने मन की बात ना करें। कोई बड़ा निवेश करने से पहले खूब सोच विचार ले। स्वास्थ्य का ख्याल रखें वाणी पर संयम रखें।

कुंभ – आज अचानक से लाभ के योग हैं कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा व्यापार में फंसा हुआ धन मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। किसी मांगलिक कार्य को करने का विचार बन सकता है। घर में किसी विशेष व्यक्ति का आगमन होगा। आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का विचार भी मन में आएगा जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज अपने स्वास्थ्य में लाभ देखने को मिलेगा।

मीन – आज का दिन आपके अनुकूल है स्वास्थ्य लाभ मिलेगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे आज आपको कोई नया क्षेत्र प्राप्त होगा सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपकी बात कम दबदबा रहेगा। शिक्षा संबंधी कार्यों में लाभ प्राप्त होगा परिवार बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग निर्मित हो सकते हैं मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

Trending News