Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: इन जातकों को होगा कारोबार में फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 April 2025: इन जातकों को होगा कारोबार में फायदा, पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ है तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पंडित हर्षित शर्मा जी का कहना है कि ग्रहों की चाल आपके जीवन की दिशा को प्रभावित करती है, अतः संयम और विवेक से कार्य करें। दैनिक जीवन में सकारात्मक सोच और सतर्कता से कई समस्याओं से बचा जा सकता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Wed, 16 Apr 2025 06:45:00 AM (IST)

Updated Date: Wed, 16 Apr 2025 06:45:47 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। बुधवार 16 अप्रैल 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कुछ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ को सेहत और संबंधों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार आज का दिन करियर, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और आर्थिक मामलों में कई नए अवसरों और चुनौतियों को लेकर आएगा।

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल:

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिस्थितियां रहेंगी और विरोधी भी आपके समर्थन में आ सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और मांगलिक कार्यों का आयोजन संभव है।

वृषभ राशि (Taurus)

आपका दिन थोड़ी परेशानी भरा हो सकता है। मानसिक अशांति और तनाव रहेगा। व्यापार में विरोधियों से टकराव हो सकता है और आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई पुराना महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह सकता है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, अतः आज कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जो काम आपने सोच रखे थे, वे पूरे होंगे। नए कार्य की नींव रखने का भी उत्तम समय है। मित्रों और परिजनों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पारिवारिक वातावरण उत्सवमय रहेगा और बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

आज आप किसी खास काम के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में साझेदार से धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सावधानी जरूरी है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करना अभी आपके हित में नहीं होगा।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन आनंददायक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है और मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य या विशेष अतिथि के आने की संभावना है। व्यापार में आर्थिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा है। शेयर बाजार में निवेश भी लाभकारी हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात जीवन की दिशा बदल सकती है, लेकिन स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां आर्थिक दबाव ला सकती हैं। व्यापार में बड़ा बदलाव आज टालें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

तुला राशि (Libra)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आपका मूड अच्छा रहेगा और कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपके जीवन की दिशा बदल सकता है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी और व्यापार में लाभ के योग हैं। भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करने का अच्छा समय है। पारिवारिक विवाद समाप्त होंगे और किसी नए सदस्य का आगमन संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अधिक व्यस्त रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और मौसम के असर से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दिला सकती है, लेकिन व्यापार में बड़ा निवेश टालें। परिवार को लेकर कोई उलझन या तनाव सामने आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जिससे मानसिक शांति मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आप ले सकते हैं जिसमें परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में नए सदस्य के आगमन और बचत की योजनाएं बन सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है, जिससे समाज में सम्मान मिलेगा। व्यापार में किसी प्रभावशाली व्यक्ति से समझौता हो सकता है। पुराने विवाद में न्यायिक विजय संभव है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और परिवार के लिए स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज अधूरे कार्य पूरे होने से मानसिक संतोष मिलेगा। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव का निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकता है। पारिवारिक विवादों में सुधार आएगा और परिवार का समर्थन मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं लेकिन अभी उसका कार्यान्वयन उचित नहीं होगा। किसी जान-पहचान वाले को उधार देना हानिकारक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य समस्याएं उभर सकती हैं और पारिवारिक मतभेद संभव हैं।

Trending News