17 अप्रैल 2025 को राशियों के अनुसार दिन शुभ और चुनौतीपूर्ण दोनों हो सकता है। कुछ जातकों को नौकरी, व्यापार और परिवार से जुड़ी खुशखबरियां मिलेंगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, आर्थिक नुकसान और संबंधों में खटास का सामना करना पड़ सकता है। संयम और सतर्कता से दिन बेहतर बनेगा।
By Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 17 Apr 2025 06:15:00 AM (IST)
Updated Date: Thu, 17 Apr 2025 06:15:08 AM (IST)
HighLights
- मेष: सफलता, परिवार में खुशियां
- वृषभ: सतर्क रहें, हानि संभव
- मिथुन: स्वास्थ्य और व्यापार कमजोर
धर्म डेस्क, इंदौर। गुरुवार 17 अप्रैल 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए उम्मीदों से भरा और सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है, वहीं कुछ राशियों को आज सतर्कता बरतने की जरूरत है।
पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, आज का दिन कुछ लोगों के जीवन में नई शुरुआत, खुशियां और आर्थिक उन्नति लेकर आएगा, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, करियर और पारिवारिक मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल:
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ समाचारों से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, और कोई नया सदस्य घर में प्रवेश कर सकता है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे, और आपसी समझदारी से सब कुछ सहज हो जाएगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लिए आज का दिन सावधानी से भरा है। कार्यक्षेत्र में समस्याएं सामने आ सकती हैं और पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका भी है। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। सेहत के मोर्चे पर भी परेशानी बनी रहेगी। परिवार में भी मतभेद की संभावना है, ऐसे में धैर्य और संयम जरूरी है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों को आज व्यक्तिगत और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। मौसमी बीमारियों का असर आपके परिवार पर भी पड़ सकता है। व्यापार में गिरावट के संकेत हैं, इसलिए नई योजनाओं पर काम करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के लोगों का मूड आज बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा और पुराने रोगों से राहत मिल सकती है। परिवार या दोस्तों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। व्यापार में ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे भविष्य के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में नया प्रस्ताव मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि (Virgo)
आज कन्या राशि के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें, नुकसान हो सकता है। पारिवारिक विवाद की स्थिति में शांति बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। अपने किसी खास के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। काम के दबाव के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। कोई नया काम शुरू करने से बचें। नौकरी में सफलता के योग कम हैं। परिवार में झगड़ा और पार्टनर से मतभेद की स्थिति बन सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों का आज परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं बाहर घूमने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में नई डील या प्रस्ताव मिलने की संभावना है। नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। परिवार से जुड़ी कोई सुखद खबर दिन को खास बना सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को आज कोई बड़ा कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, विशेषकर कर्ज लेने से। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, और जीवनसाथी की तबीयत भी बिगड़ सकती है। व्यापार में सहयोगियों का साथ छोड़ना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों को आज मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। किसी कार्य को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन सफलता में विलंब हो सकता है। व्यापार में आर्थिक सुधार के संकेत हैं और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूरी बनाकर रखें, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। पुराना विवाद सुलझेगा और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में मांगलिक कार्य के संकेत मिल सकते हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन धार्मिक यात्रा के लिए उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में मित्रों और परिवार का सहयोग मिलेगा। यात्रा में सतर्कता बरतें और अपने सामान की सुरक्षा करें। व्यापार में लाभ की संभावना है, लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।







