Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: इन राशियों को मिलेंगे नौकरी के अवसर, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2025: इन राशियों को मिलेंगे नौकरी के अवसर, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। आज का राशिफल 17 नवंबर 2025 आपके दिनभर के हालात, अवसरों और चुनौतियों की दिशा को समझने में मदद करेगा। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए विशेष लाभ लेकर आएगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

कार्यक्षेत्र में बदलाव, आर्थिक लाभ, रिश्तों में सुधार, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव और नए अवसरों के संकेत सभी राशियों में अलग-अलग रूप से दिखाई देंगे। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बताती है कि आज कई लोगों को नए कार्यों की शुरुआत में सफलता मिलेगी, वहीं कुछ को विवादों, मतभेदों और आर्थिक सावधानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाणी का उपयोग संभलकर करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित होंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करना आज आपके लिए लाभकारी रहेगा। ईष्टमित्र आदि से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। लंबी यात्रा के योग बने हैं। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ – आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी-बच्चों के लिए कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति का आगमन होगा।

मिथुन – आज आपका दिन समस्या और उलझन से भरा रहेगा। कुछ विवादों के चलते परेशानियां कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेंगी। किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें। आर्थिक तौर पर स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा।

कर्क – आज का दिन उत्तम है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मिलना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने की भूमिका बन सकती है। हालांकि किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना उचित नहीं है। हर पहलू को समझकर आगे बढ़ें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग निर्मित होंगे।

सिंह – आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है। न्यायालय संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। किसी नए कार्य में बड़ा निवेश करने का विचार बन सकता है, जो लाभकारी होगा।

कन्या – आज दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। परिवार में किसी प्रियजन के जाने का दुख रहेगा। मन में आकस्मिक चिंताएं बनी रहेंगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी से आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। किसी से विवाद से दूर रहें। मन अशांत रहेगा।

तुला – आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात होगी। भूमि संबंधी कार्यों में निवेश का विचार बन सकता है। किसी कार्य को लेकर सम्मानित किया जा सकता है। व्यापारियों के लिए दिन ठीक रहेगा। नौकरी वालों के लिए कुछ मतभेद की स्थिति बन सकती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक – आज का दिन सामान्य है। लंबे समय से चल रहे खराब स्वास्थ्य में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ कार्यों में विलंब होगा। आर्थिक तौर पर आज किसी अपने से मदद लेनी पड़ सकती है। बैंक आदि के कार्यों में समस्या आ सकती है। परिवार में मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी वालों को अधिकारियों से परेशानी हो सकती है।

धनु – आज दिन समस्याओं के समाधान का रहेगा। कुछ पुरानी समस्याओं से निजात मिलेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। पत्नी-बच्चों के साथ किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। नए मकान या वाहन के योग बन रहे हैं। आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

मकर – आज का दिन अच्छा है, पर व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी वालों के लिए सफलता के योग हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। प्रशासनिक क्षेत्र से राहत मिल सकती है।

कुंभ – आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। अपनों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग हैं। किसी नए कार्य को लेकर लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। पत्नी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा।

मीन – आज का दिन सामान्य रहेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी वालों के लिए कुछ परेशानियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। भूमि विवादों से दूर रहें।

Trending News