Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: आज इन जातकों को मिलेगा व्यवसाय में फायदा, बरसेगा पैसा

Aaj Ka Rashifal 17 June 2025: आज इन जातकों को मिलेगा व्यवसाय में फायदा, बरसेगा पैसा

आज का दिन अधिकतर राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता का संदेश लेकर आया है। जहां कुछ को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, व्यापार और पारिवारिक मुद्दों से जूझना पड़ सकता है। सलाह है कि आज निर्णय सोच-समझकर लें, अपनों से संवाद बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 08:51:13 AM (IST)

Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 08:51:13 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। मंगलवार, 17 जून 2025 को ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए तनाव और आर्थिक हानि के संकेत दे रही है, वहीं कुछ को राहत और शुभ समाचार मिल सकते हैं। आज जहां मेष, तुला, कर्क, मिथुन जैसे जातकों को व्यापार, स्वास्थ्य और संबंधों में सतर्कता की आवश्यकता होगी, वहीं सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए यह दिन अच्छे परिणाम लेकर आ सकता है। आइए जानें आज का राशिफल विस्तार से।

मेष

आज का दिन आपके लिए मानसिक तनाव और चिंताओं से भरा रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान की संभावना है, खासकर यदि आप अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करते हैं। वाणी पर संयम न रखने से पारिवारिक और व्यावसायिक रिश्तों में खटास आ सकती है। परिवार से किसी दुखद समाचार की प्राप्ति भी मन को व्यथित कर सकती है।

वृषभ

आज आप नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं और किसी बड़ी पार्टनरशिप के माध्यम से उन्नति संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और पैतृक संपत्ति पर अधिकार प्राप्त हो सकता है। आज लिया गया निर्णय लंबे समय तक लाभकारी रहेगा।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से मन अशांत रह सकता है। व्यापार में कोई बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें वरना हानि हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी जरूरी है और वाणी पर संयम रखें।

कर्क

किसी जरूरी कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है लेकिन वाहन चलाने में सावधानी रखें, दुर्घटना के योग हैं। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है और किसी करीबी का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव फिलहाल टालना बेहतर रहेगा।

सिंह

आज का दिन प्रसन्नता और शुभ कार्यों से भरपूर रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी और घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। व्यापार में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है, विशेष रूप से शेयर बाजार में। पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद भी सुलझने की संभावना है।

कन्या

किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का योग है जो आपको जीवन में नई दिशा दे सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य समस्याओं के चलते आर्थिक संकट से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार में बड़ा परिवर्तन करने से बचें और वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है।

तुला

आज का दिन काफी संवेदनशील है। किसी प्रियजन को खोने का समाचार मन को दुखी कर सकता है। व्यापार में नुकसान और पार्टनर का साथ छूटने की आशंका है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना हो सकती है। परिवार में पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे, जो थोड़ी राहत दे सकते हैं।

वृश्चिक

आज लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति की मदद से सफलता मिलेगी। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा और नई योजना बन सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और पत्नी से संबंधों में सुधार आएगा। आज का दिन नई शुरुआत के लिए शुभ है।

धनु

अगर आप कोई नई साझेदारी करना चाहते हैं तो अपने पार्टनर की पृष्ठभूमि जांचना आवश्यक है। बिना सोचे-समझे लिया गया निर्णय नुकसानदायक हो सकता है। उधार देने से बचें। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं और बच्चों की पढ़ाई को लेकर तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ेगा।

मकर

आज आप बीपी जैसी समस्याओं से परेशान रह सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। बच्चों की शिक्षा के लिए स्थान परिवर्तन की योजना बन सकती है। परिवार में मान-सम्मान मिलेगा और किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है।

कुंभ

किसी अपरिचित की बातों में आकर आप अपने पार्टनर पर झूठा आरोप लगा सकते हैं जिससे संबंधों में तनाव उत्पन्न होगा। दूसरों की बातों में न आएं और अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें। सौम्य व्यवहार ही संबंधों को बचा सकता है।

मीन

जिस कार्य को लेकर आप लंबे समय से प्रयासरत थे, आज उसमें अड़चन आ सकती है। विरोधी आपके कार्य में बाधा डाल सकते हैं। व्यापार में गिरावट संभव है और परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव अधिक रह सकता है।

Trending News