Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: मेष और धनु राशि वाले शुरू करेंगे बिजनेस, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 April 2025: मेष और धनु राशि वाले शुरू करेंगे बिजनेस, पढ़ें आज का राशिफल

18 अप्रैल 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यवसाय में अवसर और निवेश के योग हैं। यात्रा, सम्मान और आर्थिक लाभ के संकेत भी नजर आ रहे हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 18 Apr 2025 06:00:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 18 Apr 2025 07:09:44 AM (IST)

आज राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मेष: नया व्यवसायिक अवसर
  2. मिथुन: सेहत बिगड़ सकती है
  3. सिंह: पैतृक विवाद संभव

धर्म डेस्क, इंदौर। आज शुक्रवार 18 अप्रैल 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ राशियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आई है, वहीं कुछ जातकों को आज पारिवारिक उलझनों और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से दो-चार होना पड़ सकता है। आइए जानते हैं पंडित हर्षित शर्मा जी से कि आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है:

मेष राशि (Aries)

  • आज का दिन आपके लिए कई मामलों में शुभ रहेगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई नया अवसर आपको मिल सकता है, जिससे आगे चलकर बड़ा मुनाफा हो सकता है। नई डील की संभावना बन रही है।
  • हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। खासतौर पर मौसमी बीमारियों से बचाव जरूरी है। खानपान पर नियंत्रण रखना आज जरूरी होगा। परिवार में धार्मिक यात्रा या मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन यात्रा के योग लेकर आया है। आप किसी खास उद्देश्य से योजना बनाकर बाहर जा सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर कोई पुराना विवाद सुलझने से मानसिक संतोष मिलेगा। जीवनसाथी या बच्चों के लिए कोई खास तोहफा या ज्वेलरी खरीदने का विचार कर सकते हैं। दिन सकारात्मक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

स्वास्थ्य को लेकर आज विशेष सावधानी बरतें। बाहर का भोजन करने से बचें वरना सेहत बिगड़ सकती है। निवेश के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं, कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। हालांकि, परिवार के साथ छोटी यात्रा या आउटिंग का प्लान बन सकता है, जिससे रिश्तों में आई दूरी थोड़ी कम होगी।

कर्क राशि (Cancer)

दिन थोड़े उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और स्वास्थ्य भी थोड़ी परेशानी दे सकता है। व्यापार में सहयोगियों से धोखा मिलने की संभावना है, सतर्क रहें। खर्चों में बढ़ोतरी से आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। हालांकि, परिवार के लिए घर या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद हो सकता है। व्यवसाय में कुछ बड़ा बदलाव करने का विचार मन में आएगा, लेकिन निर्णय लेने में थोड़ी दुविधा हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। परिवार के लिए लिए गए निर्णयों से आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक सहायता मिलने के योग हैं। हालांकि, पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।

तुला राशि (Libra)

आपका दिन कुछ घरेलू समस्याओं से भरा रहेगा। मानसिक अशांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और बाहर के भोजन से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन करने से पहले दोबारा सोचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज आप किसी खास कार्य के लिए यात्रा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में रुका हुआ पैसा मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। मांगलिक कार्य की योजना बनने के संकेत मिल रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

परिवार के साथ कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आपसी मतभेद कम होंगे। परिवार में सम्मान मिलेगा। व्यवसाय में बड़ा निवेश करने की योजना बन सकती है, जिसका आने वाले समय में अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नया वाहन खरीदने का विचार भी बन सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन सफलता का संकेत दे रहा है। यदि आपने किसी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया है तो आज उसका शुभ परिणाम मिल सकता है। व्यापार और निवेश में मित्रों व परिजनों से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका दिन बेहद सफल और सकारात्मक रहेगा। सभी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक विवाद सुलझेगा और सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। शेयर बाजार या व्यापार में परिवर्तन करने से बड़ा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभदायक सिद्ध होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क आपको बड़ा लाभ दिला सकता है। हालांकि, पारिवारिक मतभेद और पार्टनर से मनमुटाव होने की संभावना है। धैर्य और समझदारी से स्थिति को संभालें।

Trending News