Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 2 May 2025: चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर, मेष से मीन तक ऐसा रहेगा राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal 2 May 2025: चंद्रमा का मिथुन राशि में गोचर, मेष से मीन तक ऐसा रहेगा राशियों का दिन

आज का दिन मानसिक सक्रियता, भावनात्मक संतुलन और निर्णयों में स्पष्टता के लिए महत्वपूर्ण है। चंद्रमा के मिथुन में गोचर से संवाद और संबंधों पर असर पड़ेगा, वहीं ग्रहों की अन्य स्थितियां भी विविध रूप से राशियों को प्रभावित करेंगी। संयम, धैर्य और आत्मचिंतन से आप दिन को सकारात्मक रूप से दिशा दे सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 02 May 2025 06:45:36 AM (IST)

Updated Date: Fri, 02 May 2025 06:45:36 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज चंद्रमा के मिथुन राशि में गोचर करने से संचार, विचार-विमर्श और मानसिक सक्रियता को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशि वालों में बेचैनी और मानसिक अस्थिरता भी महसूस हो सकती है।

सूर्य उच्च के हैं, जिससे आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर बढ़ा हुआ है, जबकि नीच के बुध पर नीचभंग योग का प्रभाव संचार कौशल में सुधार और कलात्मकता को सामने ला रहा है।

शुक्र उच्च के होने के कारण प्रेम और सौंदर्य का प्रभाव गहराता जा रहा है। मंगल कर्क राशि में होने से भावनात्मक मामलों में सतर्कता और संयम की आवश्यकता है।

मेष राशि (Aries)

  • चंद्रमा तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे विचार प्रकट करने की इच्छा प्रबल हो रही है। नवम भाव पर दृष्टि भाग्य और लाभ के संकेत दे रही है।
  • सूर्य के उच्च स्थित होने से आत्मबल में वृद्धि हो रही है, जबकि बारहवें भाव में शुक्र अंतर्ज्ञान को तेज कर रहे हैं। भावनात्मक गहराई बढ़ने से मंगल संयम बरतने की सलाह दे रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus):

  • वित्तीय मामलों में सावधानी जरूरी है क्योंकि चंद्रमा दूसरे भाव में हैं। अष्टम दृष्टि अचानक लाभ या हानि की संभावना जता रही है।
  • सूर्य द्वादश भाव में रहकर अंतर्दृष्टि को मजबूत बना रहे हैं। शुक्र का प्रभाव सामाजिक संबंधों को प्रबल कर रहा है जबकि मंगल भावनाओं में तीव्रता ला रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini):

  • चंद्रदेव आपके लग्न में गोचर कर रहे हैं, जिससे व्यक्तित्व में संवेदनशीलता और विचारशीलता बढ़ेगी। सप्तम दृष्टि रिश्तों में मधुरता ला सकती है।
  • दशम भाव में शुक्र और बुध करियर में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। आर्थिक निर्णयों में मंगल धैर्य रखने की सलाह दे रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer):

  • चंद्रमा बारहवें भाव में विश्राम और आत्मचिंतन की आवश्यकता दिखा रहे हैं। उनकी दृष्टि छठे भाव पर है, जिससे स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
  • सूर्य की उच्च स्थिति कार्यस्थल पर सफलता दे सकती है, लेकिन मंगल की स्थिति से भावनाएं अस्थिर हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo):

  • ग्यारहवें भाव में चंद्रमा की स्थिति मित्रता और योजनाओं में लाभ का संकेत दे रही है। पंचम दृष्टि प्रेम संबंधों में मिठास ला सकती है।
  • उच्च सूर्य प्रेरणा और लीडरशिप देंगे, शुक्र आकर्षण बढ़ाएंगे। मंगल की स्थिति से भावनात्मक असंतुलन संभव है।

कन्या राशि (Virgo):

  • चंद्रमा दशम भाव में हैं, जिससे काम में प्रतिबद्धता और मेहनत रंग लाएगी। चतुर्थ दृष्टि पारिवारिक मामलों में संतुलन का संकेत दे रही है।
  • बुध नीच के हैं लेकिन शुक्र के सहयोग से संतुलन बना रहेगा। यात्रा और प्रोफेशनल पहचान का योग बन रहा है।

तुला राशि (Libra):

नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य, धर्म और शिक्षा में उन्नति का संकेत दे रहा है। तीसरे भाव पर दृष्टि से संवाद में प्रभाव और भाई-बहनों से जुड़ाव बढ़ेगा। शुक्र सामाजिक आकर्षण बढ़ा रहे हैं, लेकिन मंगल कार्यक्षेत्र में असमंजस पैदा कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio):

  • अष्टम भाव में चंद्रदेव आत्मनिरीक्षण और मानसिक गहराई को दर्शा रहे हैं। रहस्यों से पर्दा उठ सकता है और अचानक लाभ की संभावना भी है।
  • मंगल की स्थिति भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ा रही है, लेकिन ध्यान और अनुशासन से ऊर्जा को सही दिशा दी जा सकती है।

धनु राशि (Sagittarius):

सप्तम भाव में चंद्रमा के कारण रिश्तों में नयापन और गर्मजोशी आएगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर संवाद संभव है। मंगल थोड़ी असहमति ला सकते हैं, लेकिन संयम और समझदारी से संबंध मजबूत रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn):

  • चंद्रमा छठे भाव में हैं, जिससे कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी और स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। द्वादश भाव पर दृष्टि मानसिक थकावट का संकेत दे रही है।
  • शुक्र आनंद और सौंदर्य में वृद्धि करेंगे जबकि मंगल जीवनसाथी से जुड़े मामलों में सावधानी की सलाह दे रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius):

पंचम भाव में चंद्रदेव प्रेम, संतान और रचनात्मकता के क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक लाभ संभव है। मंगल थकावट का कारण बन सकते हैं, लेकिन उत्साह बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces):

  • चतुर्थ भाव में चंद्रमा भावनात्मक और पारिवारिक जुड़ाव को बढ़ा रहे हैं। किसी बड़े निर्णय की संभावना है।
  • बुध और शुक्र का प्रभाव आकर्षण और व्यवहार में सुधार लाएगा।मंगल की स्थिति से मन विचलित हो सकता है, लेकिन संयम और धैर्य से स्थिति बेहतर होगी।
Trending News