Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, मीन राशि को मिलेगी कामयाबी; मेष-तुला राशि वालों के सामने बड़ी चुनौतियां

Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: ग्रहों की चाल बदलेगी आपकी किस्मत, मीन राशि को मिलेगी कामयाबी; मेष-तुला राशि वालों के सामने बड़ी चुनौतियां

धर्म डेस्क, नईदुनिया। आज 20 जून 2026 को (Today’s Horoscope 20 june 2026) राशियों को आर्थिक लाभ, सफलता और नए अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ लोगों को विवाद, स्वास्थ्य और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानें सभी 12 राशियों का आज का (Aaj Ka Love Rashifal 20 june 2026) भविष्यफल।

मेष – आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा आज आप अपने कार्य को लेकर परेशानी का सामना करेंगे कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के कम योग हैं आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे नौकरी वालों को आज कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है।

वृषभ – आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक रास्ते प्राप्त होंगे पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। परिवार में मेहमानों का आगमन होगा व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी लंबी यात्रा के योग है।

मिथुन – आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग हैं। आज परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं प्रॉपर्टी आदि कार्यो में निवेश होगा।

कर्क – आज का दिन आपका शानदार रहने वाला है आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे पारिवारिक लोगों के साथ पुराना चल रहा विवाद खत्म होगा। आज आप नया मकान खरीद सकते हैं प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ होगा आर्थिक लाभ के योग हैं घर में किसी व्यक्ति की जॉब लग सकती है।

सिंह – आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। हालांकि आज आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी वालों को आज बड़ी सक्सेस प्राप्त होगी पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे धार्मिक यात्रा पर जाने के योग है।

कन्या – आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा आज कोई पुराना विवाद खत्म होगा आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान में वृद्धि होगी पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति रहेगी पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

तुला – आज विवादों के कारण आपका मन अशांत रहेगा विरोधी आज आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक लॉस की स्थिति बनेगी आज मित्रों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे आज कहीं से दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृश्चिक – आज का दिन आपका अच्छा रहेगा पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जा सकते हैं। आज मौज मस्ती से भरा हुआ दिन व्यतीत होने वाला है। कार्य क्षेत्र में मित्रों का सहयोग मिलेगा आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थित शानदार रहेगी आज घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।

धनु – आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। हालांकि परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप किसी बड़े आर्थिक संकट से बाहर निकाल सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक लोगों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है प्रशासनिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

मकर – आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आप किसी बड़े कार्य को लेकर निर्णय ले सकते हैं। आर्थिक बदलाव के संकेत हैं व्यापार व्यवसाय में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं शेयर मार्केट में लाभ के योग बनेंगे।

कुंभ – आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। आज प्रॉपर्टी संबंधी विवादों के कारण पारिवारिक मतभेद की स्थिति बनेगी आज व्यापार व्यवसाय में स्थित उतार-चढ़ाव की रहेगी। आज किसी पुराने कार्य को आप पूरा कर पाएंगे वाहन आदि खरीदने के योग हैं।

मीन – आज का दिन आपका शानदार रहने वाला है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी नौकरी वर्ग वालों के लिए आज कोई बड़ी उपलब्धि मिलने वाली है। आज लोग आपके कार्य की सहायता करेंगे परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा व्यापार व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनेंगे आज आपका निर्णय सफल होंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News