Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: किसे मिलेगा आर्थिक लाभ और किसे झेलनी होगी चुनौतियां, जानें सभी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 20 October 2025: किसे मिलेगा आर्थिक लाभ और किसे झेलनी होगी चुनौतियां, जानें सभी राशियों का हाल

धर्म डेस्क। आज का दिन आपके लिए कई नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके व्यक्तिगत जीवन, करियर, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर अलग-अलग असर डाल रही है। कुछ राशियों को पुरानी चिंताओं से मुक्ति और आर्थिक लाभ मिलेगा तो कुछ को संबंधों में सावधानी बरतनी होगी। व्यापार, नौकरी, निवेश, दांपत्य जीवन और पारिवारिक मामलों से जुड़े संकेत आपको आगे का मार्गदर्शन देंगे। आइए जानते हैं 20 अक्टूबर 2025 का राशिफल, जिसमें बारहों राशियों के लिए विशेष भविष्यवाणियां शामिल हैं।

मेष – आज दिन संतोषजनक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में लाभ के योग हैं। बच्चों को लेकर चिंता समाप्त होगी। कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है।

वृषभ – आज किसी परिचित का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। भागदौड़ और मानसिक तनाव बढ़ेगा। विरोधी आपका कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। विवादों से बचें और किसी पर निजी बातें न करें। दांपत्य जीवन में तनाव संभव है।

मिथुन – आज का दिन शुभ रहेगा। नए मित्र मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कर्क – आज व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें। उच्च अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। व्यापार सामान्य रहेगा। निवेश से पहले सोच-समझकर निर्णय लें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। संपत्ति संबंधी मामलों में विवाद संभव है।

सिंह – आज दिन सामान्य रहेगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। किसी पर अंधविश्वास न करें। स्वास्थ्य लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। अनावश्यक खर्चों से बचें।

कन्या – दिन उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी संभव है, परंतु कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पुराने कार्यों में परिवर्तन लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव या मनोरंजन का अवसर मिल सकता है। बड़ा निवेश शुभ रहेगा।

तुला – दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। किसी पर अधिक विश्वास या उधार देने से बचें। मामा पक्ष में मांगलिक कार्य के योग हैं।

वृश्चिक – आज कुछ समस्याओं के कारण आप मानसिक रूप से चिंतित रहेंगे। विरोधी आपके बने हुए कार्यों में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान में संयम बरतें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा, अतः वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु – आज लंबी यात्रा सफल रहेगी। किसी नई योजना पर काम शुरू हो सकता है जिससे आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक समस्याएं दूर होंगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

मकर – आज का दिन सामान्य रहेगा। नए कार्यों की शुरुआत लाभदायक होगी। पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। व्यापार में प्रगति होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। लंबी यात्रा के योग हैं।

कुंभ – दिन सामान्य रहेगा। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। किसी नए कार्य की शुरुआत हेतु लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। मित्रों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

Trending News