Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: धनु वालों का दिन रहेगा शानदार, जानिए अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 24 April 2025: धनु वालों का दिन रहेगा शानदार, जानिए अन्य राशियों का हाल

आज का दिन किसी के लिए खुशी तो किसी के लिए परीक्षा लेकर आया है। स्वास्थ्य, पारिवारिक संबंध और कार्यक्षेत्र में संतुलन बनाकर चलना आज के दिन को सफल बना सकता है। राशिफल भले ही संभावनाओं पर आधारित हो, लेकिन सतर्कता और सकारात्मक सोच से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 24 Apr 2025 07:59:03 AM (IST)

Updated Date: Thu, 24 Apr 2025 07:59:47 AM (IST)

आज का राशिफल सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

आज का दिन राशियों के लिहाज से कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण घटनाएं लेकर आया है। दैनिक राशिफल के अनुसार, कुछ जातकों के लिए पारिवारिक सुख और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग हैं, तो वहीं कुछ को स्वास्थ्य और मतभेद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि बारह राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है:

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। लंबे समय से रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है जिससे मानसिक शांति मिलेगी। प्रशासनिक सेवा से जुड़े जातकों के लिए पदोन्नति के योग हैं। पारिवारिक तालमेल बेहतर रहेगा और व्यापार में आर्थिक उन्नति संभव है। प्रॉपर्टी में निवेश करना लाभकारी रहेगा।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी और अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। दिन कोई खुशखबरी लेकर आ सकता है लेकिन व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं, बातचीत में संयम रखें।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज का दिन संभलकर बिताने की सलाह है। अनावश्यक कार्यों में समय और धन दोनों व्यर्थ हो सकते हैं। किसी भी बात पर क्रोध न करें और व्यापार में कोई नया निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करें। आज धन उधार न दें और पारिवारिक शत्रुओं से सतर्क रहें।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन अंदरूनी मतभेद बने रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। यात्रा में सतर्कता जरूरी है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। धार्मिक यात्राएं संभव हैं। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा। साझेदारी के लिए दिन अनुकूल है और प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगियों का साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार से आर्थिक सहयोग भी मिल सकता है।

तुला (Libra)

तुला राशि के जातकों को आज समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्य से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। पार्टनर का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में अड़चनें आ सकती हैं।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों से संबंध मधुर बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो योजना गुप्त रखें। पारिवारिक विवादों का समाधान हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाएं।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन कई शुभ संकेत लेकर आया है। नए कार्य में सफलता मिलेगी और किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अटका हुआ धन प्राप्त होगा और परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और नया वाहन खरीदने की संभावना है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए दिन तनावपूर्ण हो सकता है। व्यर्थ की दौड़-धूप और स्वास्थ्य में गिरावट परेशान कर सकती है। व्यापार में नुकसान और विरोधियों की चालों से सतर्क रहें। नौकरी में सहयोगियों से मतभेद संभव हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं और व्यापार में बड़ा नुकसान संभव है। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं, इसलिए कोई बड़ा निवेश न करें। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। मित्रों या साथियों के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। सामान की सुरक्षा रखें। स्वास्थ्य के लिए खानपान का ध्यान रखें। व्यापार में नई योजना बनने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है।

Trending News