Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को नौकरी में मिलेगा सीनियर्स का सहयोग, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: कर्क, वृश्चिक और मीन राशि को नौकरी में मिलेगा सीनियर्स का सहयोग, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 24 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां लेकर आया है। जहां कर्क, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में सफलता और पारिवारिक सुख मिलने के संकेत हैं। वहीं मेष, तुला, धनु और कुंभ राशि वालों को स्वास्थ्य, आर्थिक मामलों और विवादों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कुछ राशियों के लिए नए कार्यों की शुरुआत और साझेदारी लाभदायक साबित हो सकती है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज धैर्य, संयम और सोच-समझकर लिए गए निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होंगे।

मेष

आज का दिन स्वास्थ्य को लेकर परेशानियों भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आर्थिक सुधार की संभावना है। आज बड़े आर्थिक निर्णय सोच-विचार कर लें। किसी कार्य को लेकर पारिवारिक लोगों से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आज वाणी का उपयोग संभलकर करें। विवादों से दूर रहें।

वृषभ

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए परिश्रम से भरा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकान बनी रहेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

मिथुन

naidunia_image

आज का दिन विवादों से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति रहेगी। हालांकि आज मित्रों के साथ आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे।

कर्क

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ प्राप्त होंगे। आर्थिक सफलता मिलेगी। पुराना निवेश आपको बड़ा लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

सिंह

naidunia_image

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक लोगों के लिए नुकसान की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन विवादों से भरा रह सकता है। वाहन आदि का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।

कन्या

naidunia_image

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ रहेगा। किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा।

तुला

naidunia_image

आज आप किसी बड़ी परेशानी में उलझ सकते हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। मानसिक चिंता और तनाव बना रहेगा। आर्थिक हानि के बड़े योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति आपके हाथ से निकल सकती है। शत्रु पक्ष से सावधान रहें।

वृश्चिक

naidunia_image

आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। किसी पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु

naidunia_image

आज पैतृक संपत्ति को लेकर पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद हो सकते हैं। आर्थिक नुकसान की संभावना है। विरोधी आपके खिलाफ कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। किसी कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर

naidunia_image

आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। मित्रों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ

naidunia_image

आज का दिन निराशा भरा रह सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य रुक सकता है, जिससे आर्थिक समस्या उत्पन्न होगी। कहीं से आर्थिक सहायता मिलने की संभावना कम है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। शत्रु पक्ष से हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों को लेकर निवास स्थान परिवर्तन का विचार बन सकता है।

ये वीडियो भी देखें

मीन

naidunia_image

आज कार्यक्षेत्र में बड़ी कामयाबी प्राप्त होगी। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। व्यापार-व्यवसाय का विस्तार होगा। नए पार्टनरों के साथ मिलकर बड़ी सफलता अर्जित कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार सहित किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

Trending News