Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: वृषभ और कन्या राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 April 2025: वृषभ और कन्या राशि वालों का दिन रहेगा शानदार, पढ़ें पूरा राशिफल

आज का दिन कई राशियों के लिए मिलाजुला है। व्यापार में नए अवसर, परिवार में खुशियां, परंतु स्वास्थ्य और वाहन के मामले में कुछ राशियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से दिन का समुचित लाभ उठाने के लिए संयम और विवेक जरूरी है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Fri, 25 Apr 2025 06:31:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 25 Apr 2025 10:56:04 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है, तो कुछ को सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पंडित हर्षित शर्मा जी के अनुसार, आज का दिन व्यापार, स्वास्थ्य, परिवार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से कई तरह के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल:

मेष (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासतौर पर खानपान को संतुलित रखें वरना मौसमी बीमारियों का खतरा है। व्यापार में नई शुरुआत या साझेदारी के योग बन रहे हैं। परिवारिक माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा और किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है, जिससे मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी और बच्चों के लिए उपहार या ज्वेलरी खरीदने का विचार कर सकते हैं। दिन कुल मिलाकर पारिवारिक सुकून और मानसिक संतोष लेकर आएगा।

मिथुन (Gemini)

आज मिथुन राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। बाहर के भोजन से बचें। व्यापार में निवेश सोच-समझकर करें। परिवार के साथ समय बिताने से आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक तनाव बना रह सकता है। व्यापार में सहयोगी धोखा दे सकते हैं। आर्थिक दबाव भी महसूस होगा। फिर भी दिन का अंत कुछ राहत देने वाला रह सकता है, खासकर पारिवारिक संपत्ति या वाहन से जुड़ी योजना के चलते।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वाले आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ सकते हैं। मौसम का प्रभाव पड़ेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में परिवर्तन का विचार मन में आएगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है। आप परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिससे घर में आपका सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में आर्थिक सहयोग मिल सकता है, हालांकि पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों को आज घरेलू तनावों से जूझना पड़ सकता है। मन अशांत रह सकता है, इसलिए संयम से काम लें। वाहन सावधानी से चलाएं और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। व्यापार में किसी भी प्रकार का बड़ा लेनदेन सोच-समझकर करें। कुल मिलाकर सतर्कता की आवश्यकता है।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा का योग बन रहा है। यह यात्रा व्यापारिक या विशेष कार्य से जुड़ी हो सकती है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है, जिससे उत्साह बढ़ेगा।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के जातक परिवार में किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं। इससे पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। व्यापार में निवेश के अच्छे योग हैं जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज कोई बड़ी खुशखबरी आ सकती है। परीक्षा परिणाम, नौकरी या करियर से जुड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार में निवेश से लाभ के योग हैं और मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे पूरे दिन उर्जावान रहेंगे।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन बेहद शुभ रहेगा। पुराने अधूरे काम पूरे होंगे और सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में चल रहे विवाद का समाधान निकलेगा। शेयर मार्केट और व्यापार में निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

मीन (Pisces)

मीन राशि के लोगों को आज व्यापार में बड़ा समझौता या डील मिल सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क में आने से लाभ होगा। हालांकि पारिवारिक मतभेद संभव हैं और जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मानसिक तनाव से बचें।

Trending News