Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: व्यापार में मिलेगी सफलता और तनाव से मुक्ति; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 May 2025: व्यापार में मिलेगी सफलता और तनाव से मुक्ति; पढ़ें राशिफल

27 मई 2025 को ग्रहों की चाल कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सौहार्द लेकर आई है, तो वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी, धैर्य और संयम के साथ दिन बिताने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने दिन को बेहतर बनाना चाहते हैं तो शुभ समय का लाभ उठाएं और नकारात्मक परिस्थितियों में आत्मनियंत्रण बनाए रखें।

By Anurag Mishra

Publish Date: Tue, 27 May 2025 06:30:00 AM (IST)

Updated Date: Tue, 27 May 2025 07:03:59 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला है। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। मंगलवार, 27 मई 2025 को ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है तो कुछ के लिए यह सतर्कता और धैर्य की परीक्षा लेने वाला हो सकता है। पं. हर्षित शर्मा से जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है…

मेष राशि

आज मेष राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से राहत मिलेगी और परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है, जिससे पुराने स्मरण ताजे होंगे। किसी नए कार्य को शुरू करने का प्रयास सफल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलने के संकेत हैं और परिवार में कोई शुभ कार्य होने के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापार में आई रुकावटें दूर होंगी और कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। आप कार्यक्षेत्र में किसी परिचित से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और पारिवारिक तनावों में कमी आएगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। मौसम के असर से परिवार के सदस्य भी प्रभावित हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें। विरोधी आज सक्रिय रह सकते हैं, अतः किसी विवाद में ना पड़ें। प्रॉपर्टी विवादों से दूरी बनाए रखें और आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। यात्रा में विशेष रूप से वाहन चलाते समय सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। पुराने विवादों के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन कर्ज का दबाव मानसिक रूप से परेशान कर सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए दिन शुभ है। किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है और लंबित कार्य आज पूर्ण होने की संभावना है। आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी और आप नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने के योग हैं। किसी बुजुर्ग के आशीर्वाद से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन थोड़ी चुनौती लेकर आया है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और व्यापार में शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। धन आगमन में बाधा उत्पन्न हो सकती है जिससे आप चिंतित रहेंगे। पारिवारिक कलह की संभावना है। इसलिए आज अपनी बातें संभलकर व्यक्त करें और अत्यधिक व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए दिन औसत रहने वाला है। पुराने लंबित कार्य पूरे हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। पारिवारिक वातावरण में कोई अप्रिय घटना हो सकती है जिससे मानसिक कष्ट हो सकता है। किसी के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। विवादों से दूरी बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। कोई व्यक्तिगत कार्य विफल हो सकता है जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। चिंता अधिक होगी और जीवनसाथी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। पारिवारिक सम्मान में कमी आ सकती है, इसलिए संयम और धैर्य से काम लें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए आज का दिन सफलता का संकेतक है। किसी नए प्रोजेक्ट या व्यवसाय में बड़ी साझेदारी संभव है जो भविष्य में लाभदायक रहेगी। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर में मेहमानों का आगमन शुभता बढ़ाएगा। नई शुरुआतों के लिए दिन उत्तम है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए दिन संतुलित रहेगा। किसी पुराने कार्य के लिए किसी से सहायता मिल सकती है जो लाभकारी सिद्ध होगी। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक मुद्दों में सामंजस्य बना रहेगा और पुराने मतभेद समाप्त हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्या का भी समाधान होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए दिन शुभ है। किसी प्रोजेक्ट पर काम पूरा होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में नए सदस्य के आगमन से वातावरण आनंदमय रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हैं और अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। व्यापार में लाभ होगा और कोई बड़ा निवेश करने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। व्यर्थ के विवादों से दूरी बनाए रखें। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता बरतें। वाणी पर संयम न रखने से नुकसान संभव है। विरोधी कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। अपने मन की बातें किसी से साझा न करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Trending News