आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लाया है, तो कुछ को ग्रहों की प्रतिकूलता से जूझना पड़ सकता है। सलाह दी जाती है कि आप अपने कर्म और व्यवहार में संतुलन बनाए रखें। आत्मविश्वास के साथ काम करें और किसी भी निर्णय से पहले परिवारजनों या वरिष्ठजनों से सलाह अवश्य लें।
By Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 28 May 2025 07:31:23 AM (IST)
Updated Date: Wed, 28 May 2025 07:31:23 AM (IST)
धर्म डेस्क, इंदौर। आज का दिन खगोलीय दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला है। कुछ राशियों के लिए जहां राहत और उन्नति के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को संभलकर चलने की आवश्यकता है। पं. हर्षित शर्मा (वैदिक ज्योतिषाचार्य) ने ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज के दिन का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत दिया है।
मेष राशि (Aries)
- आज का दिन मेष जातकों के लिए सकारात्मक संकेत लेकर आया है। पुराने समय से चल रहे किसी विवाद का निवारण हो सकता है, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य आज पूर्ण हो सकता है जिससे आप कई दिनों से प्रतीक्षा कर रहे थे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में नए अवसरों के द्वार खोल सकती है।
- धार्मिक यात्रा का विचार भी मन में उभर सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ का संकेत है। वाहन खरीदने की संभावना भी है, जो आपके जीवन में नवीनता का संचार करेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़े उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में आशंकाएं बनी रहेंगी और निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, विशेष रूप से बड़ी रकम उधार देने से बचें।
- किसी नए कार्य की योजना बन सकती है, लेकिन आर्थिक परेशानियां कुछ देर के लिए बाधा बन सकती हैं। व्यापार में गिरावट की संभावना है और पारिवारिक स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रह सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
- आज कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, विशेषकर मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से विरोध झेलना पड़ सकता है जिससे व्यापार में असंतुलन उत्पन्न होगा।
- पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आप जीवनसाथी और बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेने का मन बना सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
- सिंह राशि वालों के लिए दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यर्थ के विवादों में उलझ सकते हैं और कोई झूठा आरोप भी लग सकता है।
- मानसिक अशांति और शारीरिक कमजोरी का अनुभव होगा। व्यापार में परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो आज रुक जाना बेहतर होगा। पारिवारिक माहौल में झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है जिससे मन खिन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
- कन्या राशि के जातकों को आज पारिवारिक रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है।
- स्वास्थ्य में गिरावट का अनुभव होगा और जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। संपत्ति विवाद की संभावना प्रबल है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें और वाणी में संयम रखें।
तुला राशि (Libra)
- तुला राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। किसी विशेष कार्य के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में किसी प्रियजन को खोने का समाचार आ सकता है।
- वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखें। व्यापारिक नुकसान की संभावना है और साझेदार से विश्वासघात संभव है। हालांकि जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे, और कुछ अपनों से सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
- किसी नए कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और पारिवारिक स्तर पर मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। किसी उच्च पदस्थ व्यक्ति से संपर्क हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
- धनु राशि वालों के लिए दिन कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है और आप किसी षड्यंत्र के शिकार बन सकते हैं। व्यापार में नुकसान और कोई नया कार्य आरंभ करने की योजना विफल हो सकती है।
- पारिवारिक विवाद, विशेषकर संपत्ति को लेकर, मानसिक तनाव बढ़ा सकता है। मान-सम्मान में भी गिरावट का अनुभव होगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
मकर राशि (Capricorn)
- मकर राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार महसूस होगा। किसी परिचित से दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है, अतः निवेश में सावधानी बरतें।
- आज वाहन या नया कार्य शुरू करने से बचें। पारिवारिक मतभेद को वाणी पर संयम रखकर सुलझाना हितकारी रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
- कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आपकी योजनाएं पूरी होंगी और व्यापार में नई साझेदारियां बनेंगी। पारिवारिक माहौल शुभ रहेगा और किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
- किसी लंबी यात्रा का योग है, जिसमें परिवार भी साथ रहेगा। नया मकान या वाहन खरीदने का विचार साकार हो सकता है।
मीन राशि (Pisces)
- मीन राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी और नए कार्य में बाधाएं आएंगी। किसी निकट संबंधी के निधन का समाचार मिल सकता है।
- व्यापार में हानि की संभावना है और वैवाहिक जीवन में भी तनाव उत्पन्न हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से दूर रहें।







