Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 29 May 2025: इन जातकों का बनेगा घूमने का प्लान, तनाव से मिलेगी मुक्ति; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 May 2025: इन जातकों का बनेगा घूमने का प्लान, तनाव से मिलेगी मुक्ति; पढ़ें राशिफल

आज का दिन लगभग सभी राशियों के लिए विविध अनुभवों से भरा रहेगा। किसी के लिए यह नई शुरुआत का समय है तो किसी के लिए आत्मविश्लेषण का। महत्वपूर्ण है कि आप संयम, सतर्कता और विवेक से काम लें। अच्छे-बुरे समय में संतुलित व्यवहार ही जीवन की राह आसान बनाता है।

By Anurag Mishra

Publish Date: Thu, 29 May 2025 08:07:42 AM (IST)

Updated Date: Thu, 29 May 2025 08:07:42 AM (IST)

आज का राशिफल सभी जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। (फाइल फोटो)

धर्म डेस्क, इंदौर। आज दिनांक 29 मई 2025, बृहस्पतिवार को ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए नए द्वार खोल रही है तो कुछ के लिए यह दिन चेतावनी स्वरूप है। स्वास्थ्य, व्यापार, संबंध और निवेश जैसे मामलों में आज का दिन कई मायनों में खास रहने वाला है। आइए पं. हर्षित शर्मा से जानते हैं आज का दिन आपके लिए क्या संकेत लेकर आया है।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार दिखाई देगा। पुराने समय का कोई प्रिय मित्र अचानक भेंट कर सकता है, जिससे दिल को सुकून मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। किसी बड़े निवेश में आप साझेदार बन सकते हैं, जिससे आने वाले समय में बड़ा लाभ हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे और उनका सहयोग आपको मानसिक रूप से मजबूती देगा।

वृषभ (Taurus)

आज वृषभ राशि के जातकों का दिन मनोनुकूल रहने वाला है। मानसिक प्रसन्नता बनी रहेगी और मनचाहे कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको अपने किसी करीबी सहयोगी से आर्थिक मदद मिल सकती है, जो लंबे समय से अटके कार्यों को गति देगा। बहुत समय से चल रहे मतभेदों का समाधान होगा। कार्यों की पूर्ति में आज विलंब नहीं होगा और भाग्य का साथ मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों को आज थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर खानपान में अनियमितता न बरतें। दिनभर तनाव रह सकता है और छोटी-छोटी बातों पर विवाद की आशंका बनी रहेगी। बेहतर होगा कि किसी भी मुद्दे को तूल न दें। वाणी पर नियंत्रण रखें क्योंकि आपकी कही बात किसी को चोट पहुंचा सकती है। संयम और धैर्य से ही आज के दिन को सहज बनाया जा सकता है।

कर्क (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए दिन थोड़ी चिंता लेकर आ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से अप्रत्याशित घटना की संभावना है, जिससे मानसिक अशांति बनी रह सकती है। नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं, अतः ध्यान या धार्मिक गतिविधियों में मन लगाना लाभदायक रहेगा। व्यापार में सुधार के संकेत हैं, हालांकि निर्णय सोच-समझकर लें। यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन सतर्कता बरतें।

सिंह (Leo)

सिंह राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। यात्राओं के दौरान सतर्कता आवश्यक है। व्यापार में निवेश से पहले पूर्ण विचार करें क्योंकि आज जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। पारिवारिक जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ समय बिताना मानसिक संतुलन बनाए रखने में सहायक होगा। कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।

कन्या (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। कोई पुराना अटका हुआ पैसा आज मिलने की संभावना है जिससे रुके कार्यों को गति मिलेगी। वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा जिससे मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से भी दिन संतुलित रहेगा।

तुला (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार तो होगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार से थकावट रहेगी। मानसिक रूप से उदासी रह सकती है। पारिवारिक विवाद, विशेषकर संपत्ति से जुड़ा मुद्दा सामने आ सकता है। ऐसे में बातचीत से समाधान निकालना बेहतर होगा। आज संयम और धैर्य आपके सबसे बड़े हथियार साबित होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगाऔर पुराने ऋणों के कारण आर्थिक दबाव महसूस होगा। अनावश्यक विवादों से दूर रहना बेहतर होगा। वाणी में संयम न रखा तो नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी भी कार्य में सावधानी बरतें और किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें क्योंकि धोखा होने की आशंका है।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से शुभ है। कोई रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में लाभ के अच्छे संकेत हैं और नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन संभव है जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

मकर (Capricorn)

मकर राशि वालों को आज मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। व्यापार में स्थिरता रहेगी लेकिन कोई बड़ा लाभ नहीं दिखेगा। आर्थिक तंगी महसूस हो सकती है जिससे आपको किसी से सहायता लेनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परेशान कर सकती है और वैवाहिक जीवन में भी मतभेद की आशंका है। परिवार में वाद-विवाद हो सकता है, अतः शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने का प्रयास करें।

कुंभ (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आवश्यक कार्य पूरे होंगे और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। व्यवहार में शिष्टता बनाए रखने से विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। कोई पुराना अधूरा कार्य आज पूर्ण हो सकता है। व्यापार में सुधार के योग हैं। दिन के अंत तक आर्थिक और मानसिक रूप से संतुष्टि मिल सकती है।

मीन (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में कोई खास प्रस्ताव मिलने की संभावना है जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने मित्र से मुलाकात होगी जिससे पुराने सुखद पलों की यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, अतः लापरवाही न बरतें। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं, लेकिन खरीददारी में जल्दबाजी न करें।

Trending News